फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal furnaces operating in Gubhana village amid rising pollution

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ते प्रदूषण के बीच गुभाना गांव में चल रही अवैध भटि्ठयां

Thu, 23 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal furnaces operating in Gubhana village amid rising pollution
फोटो नंबर 71; सिल्वर पेपर जलाकर प्रदूषण फैला रहे इकाइयां।
बादली। गुभाना-माजरी गांव में चल रही प्रतिबंधित भट्ठियां प्रदूषण फैला रही हैं। इससे गांव का हाल बेहाल है। गांव का कोई कोना ऐसा नहीं है जहां से प्रतिबंधित भट्ठियों का धुआं जहर न उगल रहा हो। किसान खेतों में भी धुएं से परेशान हैं। ग्रामीण और किसानों ने जिला उपायुक्त से प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में प्रदूषण का वायु गुणवत्ता सूचकांक चिंता के लेवल पर है। खराब श्रेणी में होने के बाद भी गुभाना में अवैध तरीके से सिल्वर रोल जलाने की भट्ठियों का धुआं धड़ल्ले से प्रदूषण फैला रहा है। हैरान कर देने वाली बात है कि किसी भी भट्ठी का कोई भी लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन

किसान विक्रम, राजू और कुलदीप का कहना है कि गुभाना में चल रही भट्ठियों से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में काम करते समय जहरीला धुआं झेलना पड़ रहा है। लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण का असर अस्थमा और सांस के मरीजों पर सबसे ज्यादा होता है। ऐसे रोगियों के लिए धुएं और प्रदूषण से बचाव बेहद जरूरी है। अच्छा पर्यावरण ही अच्छे स्वास्थ्य की जननी होता है। भटि्ठयों का धुआं बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित होता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म देता है। प्रदूषित क्षेत्र में रहने वाले लोग समय से पहले उम्रदराज हो जाते हैं।

- डाॅ. संदीप कमार, सीएचसी बादली


गुभाना गांव के परे क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और जहां भी प्रतिबंधित भट्ठी मिलेगी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भटि्ठयों को जलाने की अनुमति नहीं होती है। बढ़ते प्रदूषण पर बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली गई है, जिसमें प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर विभागीय कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
- डॉ. रमन गुप्ता, एसडीएम बादली।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रमों की जानकारी देते सांसद नवीन। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रमों की जानकारी देते सांसद नवीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed