{"_id":"6a2ac160bb2a523b430520f6","slug":"if-there-is-a-fire-in-narrow-markets-how-will-the-fire-brigade-reach-there-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-124484-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संकरे बाजारों में आग लगी तो कैसे पहुंचेगी दमकल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संकरे बाजारों में आग लगी तो कैसे पहुंचेगी दमकल?
Fri, 12 Jun 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 84 : बहादुरगढ़ का मेन बाजार। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते आग जैसी आपात स्थिति से निपटना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। दो दिन पहले रोहतक में हुए अग्निकांड में फायर विभाग की गाड़ी समय पर न पहुंचने के कारण कई दुकानें आग की भेंट चढ़ गई व तीन की मौत हो गई।
बहादुरगढ़ शहर की बात करें तो यहां के मुख्य बाजार तंग गलियों में हैं। यदि आग लगने जैसी घटना होती है तो फायर विभाग को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि विभाग के पास पांच फायर मोटरसाइकिल हैं। इनके अलावा छोटी-बड़ी 13 फायर की गाड़ियां हैं।
अव्यवस्थित पार्किंग के कारण संकरे हैं रास्ते
शहरवासी सतीश कुमार, रमेश शर्मा, विकास अहलावत, रविंद्र कुमार, अमित कुमार ने बताया कि शहर के मेन बाजार, रेलवे रोड पर रोहतक वालों की मार्केट और अन्य व्यावसायिक इलाकों में सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सामान रखने और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रास्ते काफी संकरे हो गए हैं। दिनभर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रहती है जिससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आग लगने जैसी घटना होने पर दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में देरी हो सकती है। कई बाजारों में दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क के बीच तक खड़े कर दिए जाते हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण भी किया गया है। इससे सामान्य यातायात प्रभावित होता है और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता और अधिक बाधित हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में बिजली के तारों का जाल, पुराने भवन और संकरी गलियां पहले से ही जोखिम बढ़ा रहे हैं। यदि किसी दुकान या भवन में आग लग जाए तो आग तेजी से आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैल सकती है। ऐसे में दमकल वाहनों का समय पर पहुंचना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
तंग बाजारों और गलियों में आग बुझाने के लिए विभाग के पास इंतजाम है। विभाग के पास पांच फायर मोटरसाइकिल और 13 छोटी-बड़ी गाड़ी हैं। फिर भी लोगों से बाजारों में मार्ग अवरुद्ध न करने और सड़क पर अनावश्यक पार्किंग से बचने की अपील है। आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यदि दमकल वाहन समय पर मौके तक पहुंच जाएं तो बड़े नुकसान को रोका जा सकता है।
- पंकज मलिक, फायर आफिसर, बहादुरगढ़।