{"_id":"67f80e0290ebaf7a4a0f679d","slug":"huge-fire-broke-out-in-illegal-pvc-market-near-balor-not-extinguished-even-after-24-hours-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114060-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बालोर के पास अवैध पीवीसी मार्केट में लगी भीषण आग, 24 घंटे बाद भी नहीं बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बालोर के पास अवैध पीवीसी मार्केट में लगी भीषण आग, 24 घंटे बाद भी नहीं बुझी
विज्ञापन
-फोटो 52 : बुधवार की रात बालोर के पास अवैध पीवीसी मार्केट में लगी भीषण आग।
- फोटो : थाना में खड़ी पकड़ी गई कार।
बहादुरगढ़़। बालोर गांव के बाईपास के पास बनी अवैध पीवीसी मार्केट में लगी आग वीरवार को भी दिनभर धधकती रही। इस आग में एक कैंटर जलकर राख हो गया।
खास बात यह है कि दो सप्ताह पहले बालोर गांव में डीसी के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अवैध पीवीसी का मुद्दा ग्रामीणों द्वारा उठाया गया था। वहीं विधायक राजेश जून भी विधानसभा में बहादुरगढ़ में बनी अवैध पीवीसी मार्केट का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन न तो सरकार और न ही प्रशासन की ओर से इन अवैध पीवीसी मार्केट को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नवंबर 2024 में भी यहां पर बड़ी आग लग गई थी। यह कई दिनों बाद ठंडी हो पाई थी।
बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी मार्केट में देर रात लगी आग पर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि रात के समय फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पाने के बाद यह टीमें वापस चली गई। मगर वीरवार को दिनभर अवैध पीवीसी मार्केट में कई जगह प्लास्टिक में आग लगी रही और बहुत ज्यादा मात्रा में धुआं उठता रहा। इसके कारण प्रदूषण हो रहा है। आग लगने वाले स्थान के आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस आग के चलते एक तरफ जहां व्यापारियों का 50 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया तो वहीं एक आइसर कैंटर भी आग की भेंट चढ़ गया। अवैध पीवीसी मार्केट में काम करने वाले व्यापारी अनिल दास ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से यहां जमीन किराए पर लेकर प्लास्टिक सेग्रीगेशन का काम कर रहा था। प्लास्टिक के कबाड़ को छांटकर उसे रिसाइकलिंग के लिए अलग-अलग फैक्ट्रियों में भेजा जाता था। रात के समय करीब साढ़े 9 बजे के आसपास उनके गोदाम में आग लग गई। जिसके चलते उनका सारा सामान और एक गाड़ी जलकर राख हो गई। अनिल दास ने बताया कि यहां तीन-चार अन्य व्यापारियों का भी सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। हालांकि यहां काम करने वाले श्रमिक समय रहते बाहर निकल गए थे नहीं तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
डीसी के रात्रि ठहराव कार्यक्रम और विस में भी उठ चुका अवैध पीवीसी मार्केट का मुद्दा
बहादुरगढ़ क्षेत्र में न केवल बाईपास के नजदीक बल्कि आसपास के गांवों में पीवीसी मार्केट बनाई गई है। इसे यहां से हटाने के लिए कई बार लोगों द्वारा अधिकारियों से मांग भी की गई है। अब 27 मार्च को बालोर गांव में डीसी के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में भी ग्रामीणों द्वारा यह मुद्दा जोरशोर से उठाया गया और इससे पहले बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून भी विधानसभा में इन अवैध पीवीसी मार्केट को यहां से हटवाने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक रुख सरकार और प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
आखिर कब होगी सुनवाई
दरअसल, दिल्ली में प्रतिबंध लगने के बाद वर्ष 2019 में प्लास्टिक व्यापारियों ने बहादुरगढ़ का रुख कर लिया था। देखते ही देखते बहादुरगढ़़ के कई गांवों तक यह कारोबार फैल गया। यहां बहादुरगढ़ बाईपास पर गांव की जमीन पर एक अवैध मार्केट है। यहां पर प्लास्टिक, पॉलीथिन, रबड़, कपड़ा आदि कबाड़ इकट्ठा किया जाता है। लोगों द्वारा बहादुरगढ़ क्षेत्र से इन अवैध पीवीसी मार्केट को हटवाने की मांग लगातार उठाई जाती रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से लोग मायूस हैं। वीरवार को आग दिनभर धधकती रही और धुआं उठता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों को इस आग पर काबू पाने के प्रयास एक बार फिर से करने होंगे ताकि लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सके।
-फोटो 52 : बुधवार की रात बालोर के पास अवैध पीवीसी मार्केट में लगी भीषण आग।
-फोटो 53 : पीवीसी मार्केट में लगी आग में जला कैंटर। संवाद
-फोटो 54 : वीरवार को दोपहर के समय भी सुलगती रही आग। संवाद
-फोटो 55 : पीवीसी कबाड़ में लगी आग के बाद वीरवार दोपहर को उठता धुआं। संवाद

-फोटो 52 : बुधवार की रात बालोर के पास अवैध पीवीसी मार्केट में लगी भीषण आग।- फोटो : थाना में खड़ी पकड़ी गई कार।