फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Huge fire breaks out in chemical warehouse, factory also affected

Jhajjar-Bahadurgarh News: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, फैक्टरी को भी चपेट में लिया

Fri, 18 Oct 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Huge fire breaks out in chemical warehouse, factory also affected
-फोटो 62 : सेक्टर-16 स्थित केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक और संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के सेक्टर-16 स्थित एक केमिकल गोदाम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग ने साथ लगती एक कपड़ा फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ से कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन आग भड़कती चली गई।
विज्ञापन

17 फायर टेंडर की मदद से 100 कर्मचारी दिन भर ही नहीं बल्कि देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। फिर भी आग रह-रहकर धधकती रही। इतना ही नहीं केमिकल गोदाम के कारण बाहर सड़कों पर लगे बिजली और स्ट्रीट लाइट खंभे भी आग की भेंट चढ़ गए। ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-16 स्थित 155 नंबर प्लाॅट में स्थित केमिकल गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। वह साथ लगती एक कपड़ा फैक्टरी के प्रथम तल तक जा पहुंची। समय रहते इस फैक्टरी में रखा सामान कर्मचारियों की सूझबूझ से बच गया। हालांकि केमिकल गोदाम में आग भीषण हो गई। आग के कारण गोदाम में रखा सारा केमिकल जलने के साथ ही भवन भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम में लगी लोहे की टीन भी नष्ट हो गई। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। बहादुरगढ़ से पांच गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। आग बुझती न देख सांपला, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, दिल्ली और गुरुग्राम से भी गाड़ियां बुलाई गईं। फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियों पर 100 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। आग की लपटें भयानक थी। केमिकल ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। केमिकल गोदाम ताईवान कंपनी का है। इसके इंडिया हेड वहां के ऐलन हैं, जबकि साथ लगती कपड़ा फैक्टरी के मालिक अनुराग शौकीन हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय वे आए तो केमिकल गोदाम से धुआं उठ रहा था। देखते ही देखते आग भड़कने लगी।

सड़क पर खड़े दो पहिया वाहन और बिजली खंभे भी आग में जले

केमिकल गोदाम में आग के कारण सड़क पर खड़े कई दो पहिया वाहन भी राख हो गए। फैक्ट्री के बाहर बिजली की तार और खंभों को भी आग की वजह से नुकसान हुआ है। फुटवियर एसोसिएशन बहादुरगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने बताया कि आग पहले केमिकल फैक्ट्री से शुरू हुई थी और बाद में अन्य फैक्टरी में भी फैली। देर रात तक आग अपना विकराल रूप धारण किए हुए थी।

आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार

बहादुरगढ़ शहर से एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 करीब पांच किलोमीटर दूर है। फैक्टरी में लगी आग का धुआं बहादुरगढ़ से नजर आ रहा था। आसमान में काले धुएं का गुबार छाया रहा। इससे प्रदूषण भी काफी बढ़ गया।



साढ़े 10 बजे सेक्टर-16 स्थित केमिकल गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। आग बुझती न देख दिल्ली, सोनीपत, रोहतक, सांपला और गुरुग्राम से भी गाड़िया बुलाई गईं। आग भीषण थी। आग बुझाने में 17 गाड़ियां और 100 कर्मचारी दिन भर जुटे रहे। -रविंद्र गौतम, फायर अधिकारी

-फोटो 62 : सेक्टर-16 स्थित केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। संवाद

-फोटो 62 : सेक्टर-16 स्थित केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed