फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hot Banarasi suits are attracting women.

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं को लुभा रहे गर्म बनारसी सूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Hot Banarasi suits are attracting women.
-फोटो 57 : बाजार में सजी गर्म कपड़ों की दुकान। संवाद
बहादुरगढ़। बढ़ती ठंड ने फुटकर बाजार की रफ्तार तेज कर दी है। कारोबारियों को अनुमान है कि इस बार स्टॉक बेहद कम बचेगा। बहादुरगढ़ में हर साल करीब 10 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार रहता है। महिलाओं को गर्म बनारसी सूट लुभा रहे हैं। रेलवे रोड, मेन बाजार, दिल्ली-रोहतक रोड के अलावा नजफगढ़ और नाहरा-नाहरी रोड पर खरीदारी चरम पर है।
विज्ञापन

ब्रांडेड शोरूम से लेकर सामान्य दुकानों मेें स्वेटर, जैकेट, हूडी, पुलोवर और कार्डिगन की खूब मांग है। सस्ते और अच्छे विकल्पों के लिए रेलवे रोड और मेन बाजार ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। रेलवे रोड के कारोबारी रवि कुमार के अनुसार इस बार ब्लेजर सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। दिसंबर के अभी 10 दिन ही निकले हैं और जनवरी का महीना बाकी है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि 15 से 25 दिसंबर के बीच सेल लग सकती है। ठंडक बढ़ने के बाद बाजारों में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ जुट रही है। इससे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। ऊनी कपड़ों के कारोबारी राहुल शर्मा, सुभाष, पप्पू ने कहा कि आने वाले दिनों में जैसे ही पारा और गिरेगा। इसके बाद बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों के कपड़ों में, चाहे बच्चे हों या जवान सभी हूडी ज्यादा खरीद रहे हैं। पुरुष फुल-स्लीव कैप टी-शर्ट और डिजाइनर टी-शर्ट के दीवाने हैं। ऊनी टी-शर्ट की भी बहुत डिमांड है। हाफ कोट और हाफ जैकेट भी लोगों के बीच पसंदीदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed