{"_id":"1666d30e750a211fe78bb1ef176a5851","slug":"hordes-disrupt-any-will-hook-on-and-alcoholics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंगियों व शराबियों पर कसी जाएगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंगियों व शराबियों पर कसी जाएगी नकेल
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष के आगमन पर हुड़दंगियों, शराबियों व अराजक किस्म के युवकों पर नकेल कसने के लिए थाना शहर पुलिस ने विशेष कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
शहर के अनेक स्थानों को चिह्नित कर दिन व रात के समय गश्त बढ़ाने व अपराधियों की धरपकड़ और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए भी पीसीआर व राइडर टीम को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों, कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें विशेष निर्देश दिए। उन्होंने रात के समय बेवजह घूमने वाले लोगों से पूछताछ करने, थाने के विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए छापेमारी करने, अवैध हथियार लेकर घूमने वालों को पकड़ने की विशेष हिदायत दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, स्कूल, कॉलेजों केआसपास पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
यदि कोई भी अराजक किस्म का युवक महिलाओं को तंग करता हुआ मिला या फिर उन पर फब्तियां कसते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी स्थान पर घूमता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना वे तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उसे काबू कर पूछताछ करते हुए कार्रवाई की जा सके।
एचएचओ ने बताया कि चोरी की वारदातों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। सभी राइडर व पीसीआर टीम को सभी क्षेत्रों में गश्त करने के लिए कहा है।