{"_id":"683a11e37994366c0b02238c","slug":"home-guards-deployed-after-murder-of-youth-in-bhagat-singh-park-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115118-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भगत सिंह पार्क में युवक की हत्या के बाद होमगार्ड तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भगत सिंह पार्क में युवक की हत्या के बाद होमगार्ड तैनात
Sat, 31 May 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 31 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : बादली चुंगी पर ब
बहादुरगढ़। शहीद भगत सिंह पार्क में हुई एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब शहर के पार्कों की निगरानी पुलिस की ओर से बढ़ा दी गई है। शहर के पार्कों में होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। होमगार्ड शाम से लेकर देर रात 11 बजे तक उनकी देखरेख करेंगे।
पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने बताया कि रात के वक्त पार्कों में शाम से लेकर रात 11 बजे तक होमगार्डो की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ-साथ राइडर, पीसीआर की ओर से भी समय-समय पर पार्कों में घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया है।
पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा को बहादुरगढ़वासियों ने शिकायत दी है कि शहर के पार्कों में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम ढलते ही नशेड़ी नशाखोरी शुरू कर देते हैं। अक्सर नशेड़ियों के बीच झगड़े हो जाते हैं। इससे पार्क में आने वाले आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
भगत सिंह पार्क में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लोगों ने पार्कों की सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग उठाई गई। इस दिशा में पुलिस विभाग ने अपना सख्त रूख किया है।
भगत सिंह पार्क, रेलवे पार्क, इंदिरा मार्केट वाले पार्क, नंदी शाला के पास स्थित पार्क, देवीलाल पार्क और सरकारी अस्पताल के नजदीक स्थित पार्क में शाम 5 से रात 11 बजे तक होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि अगर उनको कोई नशेड़ी किस्म का व्यक्ति दिखाई देता है जो नशा करता है या फिर नशे की खरीद फरोख्त करता है, इसकी सूचना तुरंत थाना प्रबंधक या अपराध शाखाओं की टीम को दें।