फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Holi colours were seen in abundance, abir-gulal was thrown in abundance

Jhajjar-Bahadurgarh News: खूब जमा होली का रंग, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Holi colours were seen in abundance, abir-gulal was thrown in abundance
-फोटो 56 : लालचंद कॉलोनी में होली खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : mathura
बहादुरगढ़। शुक्रवार को सुबह ही शहर में रंग गुलाल बरसने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर व इलाके के देहात में पूरे उल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। सड़कों व गलियों में हुरियारों की मस्ती नजर आई। पूर्वांचलियों की बहुसंख्या वाली बस्तियों में छोटे-छोटे कई रंगारंग समारोह भी हुए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट के साथ होली खेली। सबसे अधिक रंगीन होली कान्हा के साथ रही।
विज्ञापन


सुबह आठ-नौ बजे से शहर में दुल्हेंडी की धूम नजर आने लगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में बच्चे पिचकारियों से एक-दूसरे के साथ होली खेलने निकले। बड़े लोग भी होली के रंग में रंगे नजर आए। रंगों के इस पर्व पर शहर रंगों से सराबोर नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बच्चे भी पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग बरसाते हुए झूमते-खिलखिलाते नजर आए। ढोल व डीजे की धुन पर शहर की कालोनियों में जगह-जगह सामूहिक रूप से होली कार्यक्रम हुए। जटवाड़ा मोहल्ला, लालचंद कॉलोनी, नई बस्ती, महावीर पार्क, जोहरीनगर, आर्यनगर, छोटूराम नगर, धर्म विहार मेन बाजार, पुराना नजफगढ़ रोड, सैनीपुरा, कसार, सांखोल व परनाला समेत शहर की तमाम कॉलोनियों में दुल्हेंडी की जबरदस्त रौनक रही। हर गली मोहल्ले में देवर-भाभियां दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन


नगर में जगह-जगह डीजे लगे थे। छोटूराम नगर, दुर्गा विहार, टीकरी बॉर्डर के पास बाबा हरीदास नगर, पटेल नगर, सैनिक नगर, बिहारी कॉलोनी व राम नगर आदि कॉलोनियों में बिहार व उत्तर प्रदेश मूल के लोगों ने भी पूरी मस्ती के साथ फाग के त्योहार का आनंद लिया। इन बस्तियों में जगह-जगह छोटे-छोटे सामूहिक कार्यक्रमों में भोजपुरी गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। पूर्वांचल परिवार से जुड़े लोगों ने इकट्ठे होकर होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेन बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, सनातन धर्म महावीर मंदिर, पालिका कॉलोनी चौक के शिव-हनुमान मंदिर व अग्रवाल कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर समेत बहुत मंदिरों में भक्तों ने कीर्तन करके और देवी-देवताओं के चरणों में होली खेली। दोपहर बाद से शाम तक मिठाईयों की दुकानों में भीड़ लगी रही। गर्म पकोड़ों और इमरतियों व जलेबियों की जमकर बिक्री हुई।








------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed