फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, army recruitment, two boy get punishment, jhajjhar/bahadurgrah

सेना में भर्ती होने आए युवाओं पर अनुशासन का डंडा, बनाया मुर्गा

Fri, 20 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
hindi story, army recruitment, two boy get punishment,  jhajjhar/bahadurgrah
army - फोटो : Bureau
गांव दुजाना में आयोजित सेना की खुली भर्ती के पांचवें दिन गोहाना के युवाओं को मौका मिला। भर्ती के लिए युवाओं में बेहद जोश दिखाई दिया। हजारों की संख्या में युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कुछ युवा तो दौड़ में सफल रहे, वहीं कुछ युवाओं के हाथ मायूसी लगी। भर्ती प्रक्रिया देर शाम तक चली। भर्ती प्रक्रिया में कुछ युवकों ने जब सेना का अनुशासन तोड़ा तो सेना ने उन्हें मुर्गा बनाकर अनुशासन सिखाया। भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट में फेल होने वाले युवाओं के चेहरों पर जहां मायूसी थी, वहीं टेस्ट पास करने वाले युवाओं के चेहरे पर संतुष्टि और जोश का नजर आया। टेस्ट पास करने वाले सभी युवाओं का यही कहना था कि वे देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होना चाहते हैं। वहीं सेना भर्ती से कुछ दूरी पर इंजेक्शन मिले हैं।
विज्ञापन


46 फीसदी युवाओं ने दौड़ में मारी बाजी
सेना भर्ती के पांचवें दिन गोहाना के युवाओं को मौका मिला। सेना की दौड़ प्रक्रिया में गोहाना 3465 ने सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। लेकिन 1042 युवा भर्ती में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचे। वीरवार को गोहाना को 2423 युवाओं ने दौड़ प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें 1101 युवा दौड़ प्रक्रिया से बाहर हो गए, जबकि 46 प्रतिशत युवा दौड़ प्रक्रिया पूरी कर पाएं हैं।
विज्ञापन


550 जीडी में तो 551 क्लर्क भर्ती के लिए युवाओं ने फिजिकल पास किया
भर्ती महानिदेशक तुषार मिश्रा ने बताया कि वीरवार को सुबह लगभग 4 बजे दौड़ प्रक्रिया शुरू करावा दी गई थी और वीरवार को गोहाना तहसील के युवाओं ने दौड़ लगाई। जिसमें कुल 1101 युवा ही फिजिकल पास कर पाए। जिसमें 550 तो जीडी की भर्ती के लिए, 551 क्लर्क की भर्ती के लिए फिजिकल पास कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने कराई टेंट की व्यवस्था

भर्ती निदेशक कर्नल के एस भाटी ने बताया कि गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और गर्मी ज्यादा होने की वजह से दौड़ धूप निकलने से पहले कराई जा रही है। वहीं युवाओं को पीने की पानी व्यवस्था भी और ज्यादा करा दी गई है और प्रशासन की और से ग्राउंड मेें युवाओं को बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था भी करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed