फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Highest bid of Rs 3882 per quintal of paddy in Mandi

मंडी में 3882 रुपये प्रति क्विंटल धान की लगी सबसे ऊंची बोली

Sat, 20 Nov 2021 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Highest bid of Rs 3882 per quintal of paddy in Mandi
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में धान की आवक में तेजी आने के साथ-साथ भाव में तेजी आ रही है। शुक्रवार को धान की किस्म 1121 की खरीद अब तक की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा गया है। आढ़तियों ने खुली बोली लगानी शुरू की और भाव 3882 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जो सबसे अब तक की सबसे ऊंची बोली है।
विज्ञापन

जिले के 28 किसानों की ओर से मंडी में शुक्रवार को 775 क्विंटल धान लाया गया है। अलसुबह से ही धान की आवक मंडी परिसर में शुरू हो गई थी। वहीं बाजरे की आवक जारी है। सात किसान शुक्रवार को 121 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी परिसर में पहुंचे। आढ़तियों ने बाजरे की बोली की शुरूआत पंद्रह सौ रुपये प्रति क्विंटल से 1700 रुपये तक लगाई जा रही है। वहीं सफेद और साफ सुथरा बाजरा है तो भाव को बढ़ाया भी जा रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह मल्हान, पूर्व प्रधान श्रीभगवान, पूर्व प्रधान चॉद सिंह, बलबीर सिंह, चरण सिंह दलाल, दीपक आदि आढ़तियों ने बताया कि धान को लेकर सभी आढ़ती प्राइवेट तौर पर खरीद कर रहे हैं। शुक्रवार को अब तक कि सबसे ऊंची बोली लगाई गई है। इसको लेकर मंडी में धान लेकर आने वाला किसान भी खुश है। आगामी दिनों में काफी मात्रा में धान की आवक होगी।
विज्ञापन

कोट
मंडी में धान की आवक में तेजी आई है। बाजरा भी धीमी गति से मंडी में आ रहा है। शुक्रवार को अच्छी कीमत पर धान की खरीद निजी तौर पर की गई है। मार्केट कमेटी प्रबंधन लगातार मंडी में निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय सिंह, सह-सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed