फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Head bowed in the court of Maa Kushmanda

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां कूष्मांडा के दरबार में नवाए शीश

Sun, 26 Mar 2023 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Head bowed in the court of Maa Kushmanda
-फोटो 1 : नवरात्र पर माता की पूजा अर्चना करती महिला।
बहादुरगढ़। इन दिनों चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। शनिवार को नवरात्र का चौथा दिन रहा। इस दिन शक्ति के कूष्मांडा स्वरूप मां की पूजा का विधान है। नवरात्र के दौरान शहर के बाजारों और मंदिरों में रौनक बनी हुई है। घर-घर में माता की पूजा हो रही है। भक्तों ने अपने घरों व मंदिरों में श्रद्धा भाव के साथ मां की आराधना की और सुख शांति की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

चौथे दिन मां के चरणों में कुमकुम, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, लाल चुनरी अर्पित कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद बंधु बांधवों सहित सभी ने मां की कथा का श्रवण किया। इस दौरान मंदिरों व घरों में पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हर तरफ मां भगवती के जयकारे गूंजते रहे। प्राचीन देवी मंदिर, महावीर मंदिर, तीन शक्ति मंदिर, दुर्गा मंदिर व गायत्री शक्तिपीठ सहित तमाम मंदिरों में रौनक बनी हुई है। काठ मंडी में स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पंडित शियाराम ने कहा कि मान्यता है कि नवरात्रों में जो कुछ भी दान पुण्य किया जाता है उसका करोड़ों गुणा फल मिलता है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शक्ति के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान है। ज्योतिष के अनुसार मां कूष्मांडा का संबंध प्रत्यक्ष देवता माने जाने वाले सूर्य से होता है ऐसे में यदि आपकी की कुंडली में सूर्य से संबंधित कोई दोष है और आपको उसके कारण जीवन में तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं तो आपको नवरात्र के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। माता के इस स्वरूप की पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के शत्रुओंं का नाश होता है और उसके यश में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed