फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hasla to protest if child care leave portal is not available online

Jhajjar-Bahadurgarh News: चाइल्ड केयर लीव पोर्टल ऑनलाइन न होने पर प्रदर्शन करेगा हसला

Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hasla to protest if child care leave portal is not available online
झज्जर। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुलदीप नेहरा ने कहा कि यदि हरियाणा सरकार ने दीपावली तक ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव प्रारंभ नहीं की और महिला शिक्षिकाओं के लिए चाइल्ड केयर लीव का पोर्टल ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराया तो हसला जिलास्तर पर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की लगातार अनदेखी हो रही है। लंबे समय से स्थानांतरण प्रक्रिया बंद होने के कारण अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने परिवारों से दूर कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। महिला शिक्षिकाएं विशेष रूप से प्रभावित हैं। एसोसिएशन का मानना है कि शिक्षक समाज के निर्माण की नींव हैं और उनके हितों की अनदेखी पूरे शिक्षा तंत्र को प्रभावित करती है। यदि सरकार ने समय पर उचित निर्णय नहीं लिया तो दीपावली के बाद हसला जिला स्तर पर शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed