फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana's contribution to the country's progress is significant: Nagar

देश की प्रगति में हरियाणा का योगदान अहम : नागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Haryana's contribution to the country's progress is significant: Nagar
27jjrp31- रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते मुख्
झज्जर। जिलास्तर पर गणतंत्र दिवस रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि झंड़ा फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में हरियाणा का योगदान अहम है।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने समारोह में मौजूद युद्ध वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेताओं, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों, प्रतिभाशाली छात्रों, समाज सेवकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश नागर ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य होने के साथ-साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रगति के इस सफर में हरियाणा का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और समान विकास को प्राथमिकता दी गई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, सोमवती जाखड़, पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह, उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, उपायुक्त की धर्मपत्नी मोहिनी स्वप्निल पाटिल, डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, डीसीपी अमित दहिया उपस्थित रहे।

27jjrp31- रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते मुख्

27jjrp31- रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते मुख्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed