फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana strong, 27 runs lead over Goa

कूच बिहार ट्रॉफी : हरियाणा मजबूत, गोवा पर 27 रनों की बढ़त

Fri, 22 Nov 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana strong, 27 runs lead over Goa
झज्जर। हरियाणा और गोवा के बीच कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 का मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक गोवा की टीम ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाएं हैं। हरियाणा की टीम अपनी पहली पारी में 269 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम को अभी भी 27 रनों की बढ़त है। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हरियाणा फिलहाल मजबूत स्थिति में है। गाेवा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 269 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से पहली पारी में कनिष्क चौहान ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका।
विज्ञापन

झज्जर में बेरी क्षेत्र के सम्मी कादियान ने अपनी पहली पारी में 16 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक गोवा की टीम ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए हैं। हरियाणा की तरफ से दूसरी पारी में अब तक दिलकेश तनेजा ने दो विकेट लिए है। झज्जर के सम्मी कादियान ने दूसरी पारी में 12 ओवर किए हैं, लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। गोवा की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा से 27 रनों से पीछे है। मैच के तीसरे दिन हरियाणा गोवा से मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed