फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Rajesh Joon expelled from Congress for six years

Haryana: निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश जून कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित, जून बोले- पहले ही इस्तीफा दे रखा

Wed, 25 Sep 2024 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 01:10 AM IST
सार

राजेश जून बोले-पार्टी ने मेरे साथ विश्वासघात किया, इसलिए मैं पहले ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे चुका हूं।

विज्ञापन
Haryana: Rajesh Joon expelled from Congress for six years
राजेश जून, निर्दलीय प्रत्याशी, बहादुरगढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश जून को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से निष्कासन का पत्र जारी किया गया हैं।

विज्ञापन


राजेश जून कांग्रेस के टिकट से बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह जून को टिकट दी और मैदान में उतारा। इससे वे खासे नाराज रहे और उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन


जून ने नामांकन दाखिल कर दिया था। इसी को लेकर कांग्रेस ने राजेश जून को पार्टी विरोधी गतिविधि करने और कांग्रेस उम्मीदवार के समक्ष खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने पर छह साल के लिए निष्कासित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने कहा कि वह पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मेरे चाचा राजेंद्र जून ने वर्ष 2024 के चुनाव में टिकट देने का वादा किया था।


वर्ष 2019 में मैंने नाम वापस लिया था। मगर इस बार भी मुझे टिकट न देकर मेरे साथ धोखा किया गया। इस कारण मैंने पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव के बीच निष्कासन करना पार्टी की एक प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed