{"_id":"66eb07233b49dd043406f568","slug":"haryana-pleasant-weather-due-to-morning-and-evening-drizzle-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सुबह-शाम की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सुबह-शाम की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव
Wed, 18 Sep 2024 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:30 PM IST
सार
अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
झज्जर में बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह लगभग 10 मिनट और शाम को 25 मिनट तक बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज मौसम प्रणाली डिप्रेशन का असर साफ तौर पर देखने को मिला, जिसकी वजह से कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश तो कहीं कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
आज मौसम प्रणाली मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर स्थित है। धीरे-धीरे यह एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा की तरफ पहुंचने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से इलाके में रात्रि और एक दो दिन बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर लगातार मानसून सक्रिय बना हुआ है। आज भी तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई है। बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन अब मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है, जो धीरे-धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंचने की संभावना बन रही है।