फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Earthquake felt in Jhajjar, Bahadurgarh and Bhiwani, intensity recorded at 4.1 on Richter scale

Earthquake: बहादुरगढ़, भिवानी, रोहतक और हिसार में भूकंप के झटके, 4.4 दर्ज की गई तीव्रता; लोगों में दहशत

Thu, 10 Jul 2025 09:26 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Jul 2025 09:26 AM IST
सार

झज्जर से सटे बहादुरगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास झटके लगने से लोग सड़कों पर निकल आए। वहीं, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Haryana: Earthquake felt in Jhajjar, Bahadurgarh and Bhiwani, intensity recorded at 4.1 on Richter scale
झज्जर में भूकंप के दौरान सरकारी स्कूल के विद्यार्थी निकले बाहर और बेंच के नीचे छिपे। - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर, बहादुरगढ़, रोहतक, हिसार और भिवानी में गुरुवार सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, झज्जर में सुबह 9:07 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसके बाद 9:10 बजे एक हल्का झटका आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई, और इसका केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

विज्ञापन


झज्जर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सुबह अचानक बिस्तर हिलने लगा, और दो मिनट बाद फिर से हल्का झटका लगा। हम डर के मारे बाहर आ गए। हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में भी दहशत
झज्जर से सटे बहादुरगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास झटके लगने से लोग सड़कों पर निकल आए। वहीं, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में भी भूकंप का झटका
भिवानी जिले में भी भूकंप का एक झटका महसूस किया गया। एनसीएस ने पुष्टि की कि भिवानी में भी भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए, लेकिन इसकी तीव्रता और केंद्र के बारे में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed