{"_id":"64b8c1d57d8832c29d057e24","slug":"haryana-abhay-chautala-received-threats-nephew-digvijay-quipped-said-those-who-bully-now-getting-threats-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अभय चौटाला को मिली धमकी; भतीजे दिग्विजय ने ली चुटकी, कहा- धमकाने वालों को अब मिलने लगी है धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अभय चौटाला को मिली धमकी; भतीजे दिग्विजय ने ली चुटकी, कहा- धमकाने वालों को अब मिलने लगी है धमकियां
Thu, 20 Jul 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:40 AM IST
सार
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में दो गार्ड लेने के लिए विदेशों से कॉल कराना अब नेताओं का कल्चर बन चुका है। अभय चौटाला को मिली धमकी भी इसी का एक हिस्सा है। हैरानी की की बात धमकाने वालों को अब मिलने लगी हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला और अभय चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इनेलो नेता अभय चौटाला को विदेशी से आई धमकी भरी कॉल पर चुटकी है। झज्जर लोक निर्माण विश्राम गृह में इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने से पूर्व मीडिया से रूबरू हुए दिग्विजय चौटाला ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में दो गार्ड लेने के लिए विदेशों से कॉल कराना अब नेताओं का कल्चर बन चुका है। अभय चौटाला को मिली धमकी भी इसी का एक हिस्सा है। हैरानी की की बात धमकाने वालों को अब मिलने लगी हैं।
विज्ञापन
बैंगलुरू की फ्लाइट की टिकट भी धरी की धरी रह गई
बैंगलुरू में हुई महागठबंधन की दूसरी बैठक को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने इनेलो की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में इनेलो नेता ही महागठबंधन के तंबू गाड़ने की बात कहते थे, लेकिन बैंगलुरू में हुई बैठक में शामिल होने का निमंत्रण तक उन्हें नहीं मिला। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके चाचा की बैंगलुरू की फ्लाइट की टिकट भी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को 5 अगस्त का दिया अल्टीमेटम
हरियाणा के प्रस्तावित छात्र संघ चुनाव को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश सरकार को 5 अगस्त तक का समय दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार ने पांच अगस्त तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया तो फिर 6 अगस्त को फैसला लेने के लिए इनसो ही मजबूर होगी। दिग्विजय चौटाला बुधवार को झज्जर में इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा हीं नहीं बल्कि देश की राजनीति का इतिहास साक्षी है कि देश में जितने भी अच्छे राजनेता निकले है वह कॉलेज और यूनिवर्सिटी से ही निकले है। भाषण के दौरान मंच से दिग्विजय चौटाला इनेलो नेता अभय चौटाला,पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और उनके राज्यसभा सदस्य पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह लोग कभी भी सीएम मनोहर लाल की बुराई नहीं करते। इनके निशाने पर हमेशा ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ही होते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कबलाना, राकेश जाखड़, धर्मेन्द्र गुलिया, प्रीतम कुकडौला, अजय गुलिया भी मौजूद रहे।
फैडरेशन के फैसले पर सवाल नहीं उठने चाहिए
एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट को मिली छूट को लेकर हो रहे खिलाडियों के विरोध को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि फैडरेशन के फैसले पर सवाल नहीं उठने चाहिए। इस पर राजनीति भी नहीं होनी चाहिए, लेकिन वह आईओए के सदस्य है, यदि किसी खिलाड़ी के साथ अन्याय हुआ है तो वह इसे बैठक में जरूर उठाएंगे।