फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hangama in bus stand

बस ड्राइवर ने जलाई सिगरेट तो भिड़ गई युवती, बस स्टैंड पर हंगामा

Sat, 05 Dec 2015 01:57 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
hangama in bus stand

बस स्टैंड पर सोनीपत के लिए खड़ी रोडवेज की बस में चालक व उसके साथी ने धूम्रपान पर प्रतिबंध के कायदे को तोड़ते हुए सिगरेट जलाई तो पास बैठी एक युवती भड़क गई।

विज्ञापन


युवती ने धूम्रपान न करने की नसीहत दी तो रोडवेज कर्मी ने टका सा जवाब दिया कि 100 नंबर पर फोन कर दे। इस पर हंगामा हो गया। दूसरी तरफ देशवाल कांप्लेक्स में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक यहां 20-25 युवाओं के दल में विवाद रहा। दो छात्रों की धुनाई कर दी गई, जबकि एक ने दुकान में छिप कर जान बचाई।

रोडवेज की बस में युवती से अभद्र व्यवहार, हंगामा
रोडवेज की बस सोनीपत के लिए स्टैंड पर खड़ी थी। सीट पर चालक बैठा था तो पास में रोडवेज का एक अन्य कर्मचारी। इसी क्रम में खरखौदा जाने के लिए एक युवती भी बस में सवार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बोनट के पास के बक्से पर बैठ गई। युवती को गांव सिसाना जाना था। आरोप है कि बस चालक ने दो सिगरेट निकाली और जलाकर एक तो साथी को दे दी, दूसरी खुद पीने लगा।

युवती ने बस में धूम्रपान प्रतिबंधित होने की बात कहते हुए दोनों को सिगरेट बुझाने या फिर बस से नीचे उतर कर पीने को कहा।

इसी को लेकर ड्राइवर के साथी रोडवेज कर्मी ने युवती पर कटाक्ष कर दिया कि कोन्ही बुझाते, 100 नंबर पर फोन कर दे।

युवती ने जवाब दिया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और रोडवेज कर्मी ने युवती से अभद्र व्यवहार भी किया। युवती ने मामले की सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी। साथ ही बस अड्डा प्रबंधक को भी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान आरोपी रोडवेज कर्मी वहां से खिसक गया। सूचना के बाद करीब दस मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची तो युवती ने फिर से 100 नंबर पर फोन किया।

तब तक बस में हंगामे की स्थिति रही। इस बीच बस के चलने का समय हो गया। युवती ने मामले में आरोपी रोडवेज कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडवेज जीएम को शिकायत दी है। पुलिस भी छानबीन में लगी है।


युवक दुकान में छिपा, साथियों की धुनाई
बस स्टैंड के सामने स्थित देशवाल कांप्लेक्स में शुक्रवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में करीब आधे घंटे तक तनातनी रही। एक गुट के 15 के करीब छात्र यहां गांव सुलौधा के एक छात्र के पीछे लगे थे।

सुलौधा निवासी छात्र के 5-6 साथी भी यहां पहुंचे थे। छात्रों के गुट में जमकर हंगामा हुआ तो आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ लग गई।

इस बीच सुलोधा निवासी छात्र पास की दुकान में छिप गया। दुकान मालिक ने भी विवाद बढ़ता देखकर दुकान का शटर गिरा दिया।

इस बीच छात्रों के बड़े गुट ने छिपे छात्र के बाहर खड़े दो साथियों को पकड़ लिया और उनको जमीन पर गिराकर लात घूसों से जमकर पीटा। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर उनको छुड़वाया।


पिटाई का शिकार हुए दोनों छात्र गांव सिलाना के निवासी बताए गए हैं। बाद में पुलिस के आने की सूचना सुनकर हमलावर छात्र फरार हो गए। इस बीच दुकान में छिपे छात्र को भी बाहर निकाल कर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed