Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   October was the coldest in ten years; the maximum temperature remained capped at 21 degrees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दस साल में सबसे ठंडा रहा अक्तूबर, 2026 में अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर सिमटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
October was the coldest in ten years; the maximum temperature remained capped at 21 degrees.
-फोटो 83 : बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में सैर करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। अक्तूबर 2026 पिछले दस वर्षों में सबसे ठंडा रहा। लगातार हुई बारिश के चलते महीने के आखिरी सप्ताह में ही अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 2025 में अक्तूबर के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था।
विज्ञापन

इस बार तापमान में 11 से 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में हुई 70.8 एमएम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। अब दिन में भी लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

दस साल के औसत तापमान से काफी नीचे पहुंचा पारा
वर्ष 2016 से 2025 तक अक्तूबर के दौरान अधिकतम तापमान का औसत 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। आमतौर पर इस महीने दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहता है लेकिन इस बार अंतिम सप्ताह में ही पारा 21 डिग्री तक सिमट गया। तापमान में अचानक आई गिरावट ने लोगों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70.8 एमएम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
वेदांत नगर निवासी संदीप दहिया, विकास खत्री, अमित कुमार और रविंद्र अहलावत ने बताया कि पिछले दिनों तक दिन में गर्मी का असर था, लेकिन दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। सुबह और शाम ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है।


नवंबर से पहले ही होने लगा सर्दी का अहसास
मौसम में बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। सुबह पार्कों और स्टेडियम में सैर के लिए पहुंचने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरने से सर्दी का असर बढ़ेगा।
-----
वर्ष औसत अधिकतम तापमान
2016 35 डिग्री
2017 35 डिग्री
2018 34 डिग्री
2019 33 डिग्री
2020 36 डिग्री
2021 33 डिग्री
2022 32 डिग्री
2023 32 डिग्री
2024 35 डिग्री
2025 32 डिग्री
2026 21 डिग्री



-फोटो 83 : बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में सैर करते लोग। संवाद



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed