Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Changing weather affecting children; rise in cases of cough and cold

Jhajjar-Bahadurgarh News: बदलते मौसम में बच्चों पर पड़ रहा असर, बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Changing weather affecting children; rise in cases of cough and cold
फोटो 100: बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. अहिभूषण। संवाद
बहादुरगढ़। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब बच्चों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में तापमान में अंतर के कारण बच्चों में खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश की शिकायत बढ़ रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इन दिनों बच्चों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना करीब 130 से 150 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले हफ्ते मरीजों की संख्या 90 से 100 के बीच थी।
विज्ञापन


शहर की नई बस्ती निवासी सुनीता ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही बच्चे बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। अभिभावक बच्चों को खांसी-जुकाम और वायरल संक्रमण की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में छोटे बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार मौसम के उतार-चढ़ाव के दौरान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
------------

पिछले कुछ दिनों से बच्चे को खांसी और जुकाम की शिकायत है। पहले घर पर देखभाल की लेकिन आराम नहीं मिलने पर अस्पताल लेकर आए हैं। मौसम बदलने के कारण बच्चों की तबीयत जल्दी खराब हो रही है।
सुनीता, जौहरी नगर, लाइनपार
----------


बच्चे को दो-तीन दिन से खांसी और हल्का बुखार है। सुबह-शाम मौसम ठंडा होने से बच्चे जल्दी बीमार हो रहे हैं। बच्चों को लेकर अब विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।

पूजा, अशोक नगर
------------------


मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में खांसी-जुकाम और वायरल संक्रमण की शिकायत देखने को मिल रही है। अभिभावक बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और पौष्टिक आहार दें। यदि बच्चे को लगातार बुखार, सांस लेने में परेशानी या खांसी की शिकायत हो तो डॉक्टर से परामर्श लें। बिना डॉक्टरों की सलाह के बच्चों को दवाइयां न दें।
डॉ. अहिभूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़

फोटो 100: बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. अहिभूषण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed