फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Halt platform ready at Punjabi Bagh station of Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो: पंजाबी बाग स्टेशन पर हाल्ट प्लेटफार्म तैयार, सीएमआरसी करेंगे निरीक्षण, आज चालू होने की संभावना

Fri, 25 Mar 2022 06:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 06:57 AM IST
सार

निरीक्षण में खामियां नहीं मिलीं मेट्रो स्टेशन पर हाल्ट प्लेटफार्म 25 मार्च को आमजन के लिए खोलने की संभावना है। ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से एक घंटा देरी से मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं। रात को भी एक घंटा पहले मेट्रो सेवा बंद होती है।

विज्ञापन
Halt platform ready at Punjabi Bagh station of Delhi Metro
पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास ऐसा बनाया गया हाल्ट प्लेटफार्म। पंजाब बाग मेट्रो स्टेशन के पास हाल्ट प्लेटफार्म पर की जा रही साफ सफाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास ग्रीन लाइन पर देश का पहला मेट्रो इंटरचेंज हाल्ट प्लेटफार्म बनकर तैयार हो चुका है। गुरुवार को प्लेटफार्म का निरीक्षण मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) टीम के साथ करेंगे। उनके निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिलता है तो यह प्लेटफार्म आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। 25 मार्च को ग्रीन लाइन पर यह प्लेटफार्म चालू होने की संभावना है। 

विज्ञापन


बता दें कि यदि यह चालू होता है तो ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक और कीर्तिनगर मेट्रो स्टेशन तक के लिए ट्रेनें अपने पहले वाले समय पर चलने की संभावना है। फिलहाल इन स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सुबह के समय एक घंटा देरी से चल रही हैं और रात के समय एक घंटा पहले ही मेट्रो सेवा बंद हो जाती है।
विज्ञापन


यह स्टेशन ग्रीन लाइन के पंजाबी बाग व पिंक लाइन के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन के साथ इंटरचेंज स्टेशन है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार सिर्फ मेट्रो बदलने की सुविधा वाला यह देश का पहला स्टेशन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी बाग से गुजरती है ग्रीन और पिंक लाइन 
पंजाबी बाग से ग्रीन लाइन और पिंक लाइन गुजरती है, लेकिन अभी वहां दोनों कॉरिडोर के स्टेशन के बीच इंटरचेंज की सुविधा नहीं है। इसका कारण यह है कि इनके स्टेशन थोड़ी दूरी पर हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी होता है। यही कारण है कि डीएमआरसी की ओर से ग्रीन लाइन पर शिवाजी पार्क और पंजाबी बाग स्टेशन के बीच हाल्ट स्टेशन बनाया गया है। 

बनाया गया है 230 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज 
हाल्ट स्टेशन व पिंक लाइन के स्टेशन से जुड़ा 230 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज भी बनाया गया है। बहादुरगढ़ व मुंडका की तरफ से ग्रीन लाइन के मेट्रो यात्री पंजाबी बाग में मेट्रो बदलकर पिंक लाइन की मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। इसी तरह पिंक लाइन के यात्री भी ग्रीन लाइन की मेट्रो पकड़ सकेंगे। इंटरचेंज प्लेटफार्म पर टिकट की कोई सुविधा नहीं होगी। बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा होगी। 

हाल्ट प्लेटफार्म से इन इलाकों में जा सकेंगे यात्री 
हाल्ट प्लेटफार्म से राजौरी गार्डन, दिल्ली कैंट, आजादपुर, एनएसपी व सरोजनी नगर जाने वाले यात्रियों को इधर-उधर भटक कर कई गाड़ियां नहीं बदलनी होंगी। यात्री पंजाबी बाग से ही गाड़ी बदलकर पिंक लाइन रूट के स्टेशनों पर आ-जा सकेंगे।


किया जा रहा है हाल्ट प्लेटफार्म को सजाने का काम 
फिलहाल हाल्ट प्लेटफार्म को चालू करने के लिए उसे सजाने का काम चल रहा है। साथ ही कुछ जरूरी सुविधाओं पर भी स्टेशन पर काम अंतिम चरण में है। यहां ग्रीन व पिंक लाइन के साथ इंटरचेंज प्लेटफार्म होगा। यहां पर यात्री सिर्फ ट्रेन बदल सकते हैं। यहां से बाहर जाने या प्रवेश करने की सुविधा यात्रियों को नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed