{"_id":"58b476e34f1c1b7c05830dd9","slug":"haiwa-tractor-driver-injured-in-collision-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव रोड पर बाढ़सा के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना ट्रैक्टर और हाईवा के बीच हुई है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मदाना खुर्द का रहने वाले रणबीर सिंह अपने ट्रैक्टर से बाढ़सा गांव से गुजर रहा था तो हाईवा चालक ने लापरवाही बरतते हुए ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट गया और रणबीर को गहरी चोटें आई। घायल रणबीर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि साइड से हाईवा ने ट्र्र्रैक्टर में टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर हाईवा चालक रामजीलाल निवासी सीकर राजस्थान को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल कृष्ण ने बताया कि रामजीलाल को हाईवा सहित गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई गई है।