फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car Looted in Bahadurgarh of Haryana

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सिविल इंजीनियर से होंडा सिटी लूटी, घायल अस्पताल में भर्ती

Sun, 22 Dec 2019 10:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Car Looted in Bahadurgarh of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन लूटपाट की वारदात हो रही हैं। शुक्रवार की रात भी बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोहतक-दिल्ली रोड पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सिविल इंजीनियर से होंडा सिटी कार लूट ली। घायल शहर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती है। उसकी शिकायत पर सेक्टर छह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


दरअसल नेहरू पार्क का निवासी सिविल इंजीनियर गौरव शर्मा गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की रात को वह अपनी होंडा सिटी गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए एमआईई स्थित पेट्रोल पंप पर गया। वहां भीड़ ज्यादा होने के चलते वापस लौट गया और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास जाकर कुछ खाने लगा।
विज्ञापन


करीब सवा दस बजे जब वह गाड़ी में बैठा हुआ था तो पीछे से एक बाइक ने टक्कर मारी। गौरव के मुताबिक जब वह गाड़ी से बाहर निकला तो एक युवक तो बाइक पर ही बैठा रहा और दो युवक आगे आ गए। उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों से बचने के लिए जैसे ही वह गाड़ी में घुसने लगा तो उन्होंने दो गोलियां और चलाई। एक गोली बाजू में लग गई। इसके बाद उक्त दोनों बदमाश गाड़ी लेकर भाग गए। बाइक सवार भी उनके साथ-साथ फरार हो गया। घटनास्थल पर करीब पांच-छह फायर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की हालत में सुधार

इस वारदात से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल गौरव को संभाला और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑप्रेशन के बाद गोली निकाल दी गई। फिलहाल गौरव की हालत में सुधार है। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। इलाके में घेराबंदी भी की गई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की शाम तक भी बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
रोहतक-दिल्ली रोड सबसे व्यस्त मार्ग है। नजदीक ही मेट्रो स्टेशन भी है। लिहाजा हर वक्त लोगों का आना जाना लगा रहता है। वारदात का समय भी कोई ज्यादा नहीं है। लिहाजा पुलिस इस वारदात को लूट के अलावा अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख जांच आगे बढ़ा रही है। आसपास रेहड़ी वालों से भी पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। लेकिन लूट संबंध में कुछ भी तथ्य पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

लगातार हो रही हैं वारदात
सर्दी बढ़ते ही इलाके में लूटपाट की वारदात बढ़नी शुरू हो जाती है। पिछले साल कई वारदात हुई थी। इस बार भी सर्दी बढ़ते ही लूटपाट की वारदातें आरंभ हो गई हैं।

13 दिसंबर की रात को गांव छारा के पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन युवकों ने लूटपाट की थी।एसएचओ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी। मनोज कुमार, एसएचओ, सेक्टर छह थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed