फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Grape-3 rules are not being followed, responsible people are silent

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रेप-3 के नियमों का नहीं हो रहा पालन, जिम्मेदार मौन

Mon, 24 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Grape-3 rules are not being followed, responsible people are silent
23jjrp11- शहर के ​शिव चौक के पास चल रहा बि​ल्डिंग निर्माण का काम। संवाद
झज्जर। प्रदूषण रोकने के लिए ग्रैप-3 लगाया गया है। इसके बावजूद शहर में निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। कहीं हरा कपड़ा लगाकर पर्दे के पीछे निर्माण किया जा रहा है तो कहीं सरकारी विभागों में ही खुले में निर्माण कार्य हो रहा है। अधिकारी केवल कागजों में ही प्रदूषण रोकने में लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रैप-3 के तहत कार्रवाई करने की बजाय नियमों को सरेआम उड़ाया जा रहा है। अधिकारी कार्यालयों से निचले अधिकारियों को आदेश जारी करते तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। प्रशासन का पूरा फोकस पराली न जलने देने से है। इस बार पराली जलाने का अब तक केवल एक ही मामला सामने आया है और प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। नगर परिषद और प्रदूषण विभाग की तरफ से झज्जर शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


सरकारी विभाग भी करवा रहे निर्माण
शहर के अलग-अलग विभागों में निर्माण कार्य जारी है। समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के पास प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। रविवार को भी यह काम जारी रहा। इसके अलावा सिविल अस्पताल में एंबुलेंस बिल्डिंग पर भी रिपेयरिंग का काम रविवार को किया जा रहा था। वहीं राव तुलाराम चौक से लेकर आगे चौक तक सीवरेज लाइन डालने के लिए भी जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुलडाेजर से सड़क को खुदवाया गया। इसके अलावा शहर में मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में मकान, दुकान निर्माण कार्य सरेआम चल रहे हैं, जिनको रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में चल रही भट्ठियां
शहर में हर मार्ग पर छोटी-छोटी भट्ठियां चल रही हैं। शहर के चौक-चौराहों पर मूंगफली गर्म करके बेचने वाले भट्ठियां लगाकर बैठे हुए हैं, जिनसे पूरा दिन धुआं निकलता रहता है। इसी प्रकार से कई ढाबा संचालक भी भट्ठियों पर भी रोटियां बनाने का काम कर रहे हैं।



ग्रैप-तीन की पाबंदियों को लागू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्यों को नहीं करवाया जा रहा।
- देवेंद्र सिंह, ईओ, नगर परिषद

23jjrp11- शहर के शिव चौक के पास चल रहा बिल्डिंग निर्माण का काम। संवाद

23jjrp11- शहर के शिव चौक के पास चल रहा बिल्डिंग निर्माण का काम। संवाद

23jjrp11- शहर के शिव चौक के पास चल रहा बिल्डिंग निर्माण का काम। संवाद

23jjrp11- शहर के शिव चौक के पास चल रहा बिल्डिंग निर्माण का काम। संवाद

23jjrp11- शहर के शिव चौक के पास चल रहा बिल्डिंग निर्माण का काम। संवाद

23jjrp11- शहर के शिव चौक के पास चल रहा बिल्डिंग निर्माण का काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed