फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   GRAP puts a brake on beautification... Squares and intersections will be decorated with different themes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सौंदर्यीकरण पर ग्रैप का ब्रेक...अलग-अलग थीम से सजेंगे चौक-चौराहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
GRAP puts a brake on beautification... Squares and intersections will be decorated with different themes.
-फोटो 64 : रेलवे रोड पर स्थित विश्वकर्मा चौक। संवाद
बहादुरगढ़। शहर का सौंदर्यीकरण ग्रैप की पाबंदियों के कारण अटका हुआ है। ग्रैप चार की पाबंदियां तो हट गई हैं लेकिन अभी ग्रैप-3 की पाबंदियां जारी हैं। इसमें कई तरह के निर्माण कार्य बंद हैं। ऐसे में नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का विशेष थीम पर सौंदर्यीकरण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन

तीन चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है और दो चौक के टेंडर में पर्याप्त बिड न होने की वजह से रिटेंडर किया गया है। इसमें नाहरा-नाहरी रोड पर वेस्ट जुआं ड्रेन जंक्शन चौक और दूसरा राव तुला राम पार्क शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के चौक-चौराहों का पहली बार अलग-अलग थीम के तहत सजावट और निर्माण कार्य किया जाएगा। किसी चौक को तिरंगा थीम पर तैयार किया जाएगा जहां राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का आभास देने वाली लाइटिंग और संरचना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसी चौक को हरियाणा स्पोर्ट्स थीम के तहत सजाया जाएगा जिसमें खेलों के गौरव, खिलाड़ियों और खेल प्रतीकों को दर्शाया जाएगा। एक चौक को पुलिस थीम पर विकसित किया जाएगा जिसमें पुलिस की छतरी और अनुशासन व सुरक्षा का संदेश होगा। जबकि एक अन्य चौक पर शेर का प्रतीक स्थापित किया जाएगा जो शक्ति और साहस का प्रतीक होगा।

पहले चरण में इन चौकों का होगा कायाकल्प
चौक का नाम


राशि

नाहरा-नाहरी रोड पर ड्रेन रोड का जंक्शन
29.99 लाख

रेलवे रोड पर ड्रेन चौक जंक्शन

14.99 लाख

सेक्टर-9 का एंट्री चौक

24.99 लाख

सेक्टर-2 में झज्जर रोड का टी-प्वाइंट चौक
29.96 लाख

बादली चुंगी चौक


34.99 लाख
चौक अनुसार थीम
नाहरा-नाहरी रोड पर ड्रेन रोड का जंक्शन द व्हीट बास्केट ऑफ इंडिया

रेलवे रोड पर ड्रेन चौक जंक्शन: सिंबल ऑफ डिसिप्लीन, सेफ्टी व सिविक रिस्पांसिबिलिटी
बाईपास से सेक्टर-9 का एंट्री चौक मेक इन इंडिया

सेक्टर-2 में झज्जर रोड का टी-प्वाइंट चौक तिरंगा चौक

बादली चुंगी चौक पावर हाउस ऑफ इंडियन स्पोर्ट्स

वर्सन
तीन चौक का वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है। ग्रैप की पाबंदियां लगने की वजह से काम शुरू नहीं हुआ है। दो चौक के टेंडर में पर्याप्त बिड न होने की वजह दोबारा से टेंडर लगाया गया है। जल्द ही ये टेंडर भी ओपन हो जाएंगे और ग्रैप की पाबंदियां हटते ही काम शुरू हो जाएगा।
-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article