{"_id":"62017fec209f890df9396178","slug":"government-should-give-enough-power-to-industries-chhikara-bahadurgarh-news-rtk637777486","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार उद्योगों को दे पर्याप्त बिजली : छिकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार उद्योगों को दे पर्याप्त बिजली : छिकारा
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हरियाणा व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश छिकारा ने सरकार द्वारा उद्योगों को पूरे सप्ताह चलाने की अनुमति देने को सही ठहराया है, लेकिन डीजल जेनरेटर सेट चलाने की अनुमति देने की भी मांग की है।
व्यापारी नेता छिकारा ने कहा कि हर रोज कारखाने चलाने की अनुमति से उद्यमियों को, काम करने वाले कामगारों को राहत मिलेगी। मगर जनरेटर चलाने पर पाबंदी से अभी भी संकट कम नहीं हुआ है। एक तरफ सरकार एमएसएमई के तहत नए-नए उद्योग स्थापित करने की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ उद्योगों को पूरी बिजली नहीं मिलती और जनरेटर चलाने पर सील करने के अलावा उनके बिजली के कनेक्शन भी काट दिए जाते हैं। जिससे उद्यमियों को दोहरी मार पड़ती है। इससे काम करने वाले श्रमिक भी प्रभावित होते हैं। इस तरह के आदेश से उत्पादन की लागत बढ़ती है। आम आदमी को भी बेरोजगारी, महंगाई का भी सामना करना पड़ता है। सतीश छिकारा ने कहा कि सरकार उद्योगों को पर्याप्त बिजली दे, जिससे कि जनरेटर चलाने की जरूरत ही न पड़े। संवाद