{"_id":"65ccf6984819916ce80318ee","slug":"government-should-emphasize-on-urban-and-rural-development-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107946-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहरी व ग्रामीण विकास पर जोर दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहरी व ग्रामीण विकास पर जोर दे सरकार
Wed, 14 Feb 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। हरियाणा सरकार का पांचवां बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा और 23 फरवरी को बजट पेश होगा। राज्य में शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए हरियाणा सरकार को बजट में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विकास और आवास आवंटन के लिए बजट बढ़ाने की आवश्यकता है। लोगों की मांग है कि बीपीएल श्रेणी के लोगों के लिए मकान की राशि बढ़ाई जाने की भी आवश्यकता है।
हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में एक लाख मकान बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अभी भी गरीब लोगों को संपूर्ण सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सड़कों, राजमार्गों और रेलवे विकास के लिए भी पिछले बजट से अधिक बजट बढ़ाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़क गड्ढों में तबदील है और लोग सड़क बनवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि टूटी हुई सड़कों के लिए विकास बजट में राशि बढ़ाई जाए।
सरकार को विकास के कार्यों को रफ्तार देनी चाहिए। जो काम बजट के कारण रुके हुए हैं, उनके लिए बजट जारी किया जाए।
राकेश जाखड़
बीपीएल श्रेणी के लोगों के लिए मकान बनाए जाने की राशि बढ़ाई जानी चाहिए ताकि गरीब लोग मकान बनाकर छत के नीचे रह सकें।
नरेश इंदौरा
ग्रामीण अपनी मूलभूत मांगों को लेकर जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों के निर्माण के लिए बजट राशि बढ़ाई जाए।
विजय कुमार
सरकार को चाहिए कि झज्जर शहर के आसपास कोई बड़ा उद्योग क्षेत्र विकसित किया जाए ताकि विकास हो सके। यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके।
पवन कुमार