फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government is arranging for workers' return home: Dr. Arvind Sharma

संकट की घड़ी में धैर्य का परिचय दें प्रवासी श्रमिक : डॉ. अरविंद शर्मा

Fri, 08 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government is arranging for workers' return home: Dr. Arvind Sharma
रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रवासी श्रमिकों से इस संकट की घड़ी में धैर्य
विज्ञापन

का परिचय देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि श्रमिकों की घर वापसी के लिए सरकार इंतजाम कर रही है। हरियाणा के कई स्थानों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा भी जा चुका है और जो भी श्रमिक शेष बचे हैं, उनकी भी जल्द ही घर वापसी हो जाएगी।
सांसद शुक्रवार को झज्जर जिले के प्रवासी मजदूरों के उनके घर भेजने की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन से फीडबैक ले रहे थे। सांसद ने यह भी कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन प्रवासियों का निशुल्क पंजीकरण करने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र एवं अटल सेवा केन्द्रों की सेवाएं ले रहा है। घर वापसी के लिए विशेष ट्रेनों एवं बसों का इंतजाम किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के बाजारों में लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन की सहायता ली जा रही है। प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच भी निरंतर जारी है और उनके गृह राज्य पहुंचने पर उनको 14 से 21 दिनों तक उनके घरों में ही क्वारंटीन किया जाएगा। जिन प्रवासी मजदूरों एवं कामगारों ने यहां काम मिल गए हैं और उन्होंने यहां रहने को इच्छा जताई है। प्रशासन द्वारा उनको अनुमति दे दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से प्रवासी भाई-बंधुओं के लिए उनके गृह राज्य में जाने के लिए अम्बाला मंडल, दिल्ली मंडल व हिसार मंडल से निशुल्क स्पेशल ट्रेन का प्रबन्ध किया है। शुक्रवार को प्रवासी श्रमिकों के लिए एक स्पेशल ट्रेन रोहतक से कटियार के लिए भी रवाना की गई है।
विज्ञापन

रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा जिला झज्जर में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलो की संख्या पर सरकार एवं प्रशासन अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील हैं। कोरोना के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार और प्रशासन जिला झज्जर की जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि मैं पल पल अफसरों से बार-बार फोन कर जानकारियां ले रहा हूं। जिला झज्जर में कोरोना के केसों की संख्या 73 हैं और 3139 के लगभग ब्लड सैंपल लिए गए हैं, जो लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके साथ-साथ 3027 के लगभग सैम्पल निगेटिव भी पाए गए हैं और 551 के लगभग लोगों को स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखा गया। झज्जर में आरोग्य सेतु एप द्वारा भी लगभग 5563 मरीजों ने अपना पंजीकरण किया है। ऐहतियात के तौर पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य टीम के द्वारा सब्जी मण्डी, अनाज मण्डी, किरयाना स्टोर, हेल्थ केयर वारियर्स मीडिया कर्मियों, दूधिया, सरकारी ड्राइवर, ट्रैफिक पुलिस व नाका पुलिस एवं अन्य के भी 1705 के लगभग जांच के लिए सैम्पल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed