{"_id":"68e2c43d5ace919bef04ddd7","slug":"girl-students-organised-plastic-free-camp-and-nss-camp-bahadurgarh-news-c-199-1-jnd1010-142049-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त कैंप और एनएसएस शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त कैंप और एनएसएस शिविर लगाया
विज्ञापन
05जेएनडी14 :हिंदू महाविद्यालय में मौजूद स्वयंसेवक। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य स्वयंसेविकाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को विकसित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्राएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में योगदान दे सकती हैं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को निस्वार्थ भाव से सेवा करने और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी क्रांति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 62 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त कैंप अभियान और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। डॉ. पूनम मोर ने अंत में कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।