फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ghee from shooping mall and ghewr from sweetes shop strred up the shopkeepers

शॉपिंग मॉल से घी, मिठाई की दुकान से घेवर, मीठी मट्ठी के भरे सैंपल

Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghee from shooping mall and ghewr from sweetes shop  strred up the shopkeepers
सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jhjhar
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेरी में मिठाई की दुकान व झज्जर के शॉपिंग मॉल पर शुक्रवार की शाम को छापा मारा। जिस समय टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सैंपलिंग की बात सुनकर अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। जब तक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में बेरी में रही तब तक दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। सैंपलिंग कार्रवाई के दौरान बेरी में एक मिठान की दुकानों से दो सैंपल लिए गए। जिसमें एक घेवर का व दूसरा मीठी मट्ठी का लिया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेरी के बाद झज्जर में एक मॉल से दो सैंपल लिए। जिसमें एक देशी घी का व एक कस्टर्ड पाउडर सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि सैंपल लेने का अभियान रूटीन में जारी रहेगा। टीम ने सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। यदि जांच के बाद सैंपल फेल आए तो विभाग के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट करना मनुष्य के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के समान है। यदि कोई व्यक्ति खाद्य सामग्री में मिलावट करता है तो पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जुर्माना व सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आमजन भी इसके लिए जागरूक रहे व मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग को शिकायत देें, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र के नेतृत्व वाली टीम में विभाग की तरफ से मंदीप भी शामिल रहा।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेशनुसार बेरी में सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है। एक मिष्ठान भंडार से दो सैंपल व झज्जर के एक मॉल से दो सैंपल लिए गए। जिसमें देशी घी, कस्टर्ड पाउडर शामिल हैं। सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जोगेंद्र, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed