फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Get the drains cleaned before the rains: DC

बरसात से पहले करा लें नालों की सफाई : डीसी

Wed, 12 Jun 2024 05:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Get the drains cleaned before the rains: DC
झज्जर।डीसी शक्ति सिंह ने आगामी बरसाती सीजन को देखते हुए बाढ़ से बचाव को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को 30 जून तक जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। बरसात के सीजन से पहले सभी ड्रेनों व तालाबों की सफाई करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर की वीडियो कांफ्रेंस उपरांत बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में डे्रनों की सफाई के अलावा बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत टेंडर प्रक्रिया जल्द पूूरी करते हुए कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएद्ध पानी निकासी को लेकर पंप सैट के लिए शॉर्ट टर्म बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा ट्रैक्टर आधारित पंपों की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्ल्यूडी,सिंचाई,बिजली,पंचायती राज सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन स्थानों को चिन्हित करें, जहां जलभराव की स्थिति पैदा होने की संभावना हो। सभी विभागीय अधिकारी तालमेल से काम करें। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में सभी नालों की सफाई के कार्य को दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों बाद वे स्वयं जिला के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. बीआर आंबेडकर मकान नवीनीकरण योजना का तय समय में मिले लाभ

इसके अलावा उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में पहुंचे, इसके लिए अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करें। वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ डाॅ. बीआर आंबेडकर मकान नवीनीकरण योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के सत्यापन कार्य को जल्द पूरा किया जाए, जिससे पात्रों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed