फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   gender investigation center was under the guise of clinic doc and broker hulding hands

क्लीनिक की आड़ में चल रहा था लिंग जांच केंद्र, डॉक्टर और दलाल रंगे हाथ पकड़े

Thu, 01 Aug 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
gender investigation center was under the guise of clinic doc and broker hulding hands
शहर की बैंक कॉलोनी में अवैध रूप से चल रहे लिंग जांच केंद्र का आज भंडाफोड़ हो गया। यहां पर क्लीनिक की आड़ में अवैध तरीके से लिंग की जांच की जाती थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी डॉक्टर व महिला दलाल को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों पर पीएनडीटी एक्ट के तहत सिटी थाने में केस दर्ज हुआ है। क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को शक था की बहादुरगढ़ का निवासी डॉ. सुभाष गर्भपात करता है। इस अवैध काम में उसके साथ कुंडली की निवासी दलाल सुमन सहित कई अन्य लोग संलिप्त हैं। पिछले काफी समय से विभाग की टीम इन लोगों को रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास कर रही थी। आखिरकार वीरवार को विभाग की टीम को सफलता मिल गई। सोनीपत सिविल अस्पताल के पीएमओ की अगुवाई में वीरवार को एक टीम गठित हुई। इसमें डॉ. अन्विता कौशिक, डॉ. सुभाष गहलावत, विकेश मेहरा व झज्जर जिले से सीएमओ डॉ. राकेश और डॉ. सरिता आदि शामिल थे। दो जिलों की इस संयुक्त टीम ने योजना बनाकर एक फर्जी पेशेंट का दलाल सुमन से संपर्क कराया। 35 हजार रुपये गर्भपात का सौदा तय हुआ। सुमन वहां से पेशेंट को लेकर बहादुरगढ़ के लिए चल दी। ठीक पीछे पीछे स्वास्थ्य विभाग की टीम थी। नजफगढ़ रोड के साथ सटी बैंक कॉलोनी में स्थित रोहिनी क्लीनिक में दलाल सुमन उक्त पेशेंट को लेकर आई। यहां गर्भ की जांच हुई। मौका पाते ही विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा दिया। यहां डॉ. सुभाष और दलाल सुमन को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। डॉ. सुभाष से 17 हजार व सुमन से 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान सेक्टर 9 चौकी पुलिस भी टीम के साथ रही। टीम ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। ये हैं जांच का विषयःबैंक कॉलोनी में स्थित सील किया गया यह क्लीनिक डॉ. तस्वीर का है। बताते हैं कि आरोपी डॉ. सुभाष पिछले काफी समय से यहां लिंग जांच करता था। इस क्लीनिक में कितने समय से यह अवैध काम हो रहा था, क्लीनिक संचालक की इसमें क्या भूमिका है और गर्भपात कहां होता है, ये जांच पूरी होने के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन
चार साल पहले भी पकड़ा गया था सुभाषः आरोपी डॉ. सुभाष क्वालीफाइड डॉक्टर है। सुभाष मूलत: दिल्ली के नरेला क्षेत्र का निवासी है। कुछ समय पहले ही बहादुरगढ़ में शिफ्ट हुआ है। सुभाष पर चार साल पहले सोनीपत के कुंडली थाने में पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। उक्त मामले में फिलहाल वह जमानत पर चल रहा था। वहीं, पकड़ी गई दलाल सुमन कुंडली की रहने वाली है। कुंडली में इसका क्लीनिक है।
विज्ञापन
की जा रही पूछताछः उधर, सेक्टर 9 पुलिस चौकी से मामले के जांच अधिकारी राजीव नरवाल ने कहा कि पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। क्लीनिक सील कर दिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस अवैध धंधे में जो लोग शामिल हैं, वे भी जल्द काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed