फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   GD Goenka School bus overturned at Pahsor Chowk in Bahadurgarh, hit by Tata Nexon car

Haryana: बहादुरगढ़ में पाहसोर चौक पर जीडी गोयंका स्कूल की बस पलटी, टाटा नेक्सॉन कार ने मारी टक्कर

Fri, 22 Aug 2025 10:15 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Aug 2025 10:15 AM IST
सार

हादसे के कारण झज्जर-बादली रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात सुचारू किया।

विज्ञापन
GD Goenka School bus overturned at Pahsor Chowk in Bahadurgarh, hit by Tata Nexon car
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में खेड़ी जट के पास पाहसोर चौक पर शुक्रवार सुबह जीडी गोयंका स्कूल की एक निजी बस पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब एक टाटा नेक्सॉन कार ने स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार दोनों छात्रों को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार चालक कथित तौर पर नशे में था। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण झज्जर-बादली रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात सुचारू किया। स्थानीय पुलिस ने कार चालक के खिलाफ नशे में वाहन चलाने और लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed