{"_id":"608db70d8ebc3ebd0b6fc532","slug":"funeral-of-seven-dead-bodies-three-came-in-record-jhjhar-news-rtk6068340189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात शवों का हुआ अंतिम संस्कार, तीन आए रिकॉर्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात शवों का हुआ अंतिम संस्कार, तीन आए रिकॉर्ड में
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला प्रशासन की तरफ से सख्ती बढ़ा दी गई है। जिले में धारा 144 लागू कर की हुई है। ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। शनिवार की शाम तक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार पार कर गया। जिले में अब तक कुल 10061 कोरोना के मरीज मिले हैं, उनमें से 8978 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले में शनिवार को अब तक के सबसे अधिक कोरोना के 263 नए केस आए हैं, जबकि 275 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। शनिवार को रिकवरी रेट 89.2 प्रतिशत रहा। पॉजिटिविटी रेट 3.38 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि 968 सक्रिय केस हैं। इनमें से 86 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब 882 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह से जिले में निरतंर 200 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इनमें सबसे अधिक 70 फीसदी 16 से 45 वर्ष के बीच संक्रमित मिल रहे हैं।
झज्जर नगर परिषद की तरफ से शनिवार की शाम तक दो कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया गया है। बहादुरगढ़ में 5 शवों को नगर परिषद की तरफ से अंतिम संस्कार किया गया है। जिले में अब तक 115 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। तीन कोरोना संक्रमितों को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से सात कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया गया है।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से लोगों को आगे आना चाहिए। इसके साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है। जिले में ऑक्सीजन व बेड की कमी नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।