फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   From kitchen budgets to demands for running pink buses.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रसोई के बजट से लेकर पिंक बसें चलाने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
From kitchen budgets to demands for running pink buses.
25jjrp18- पूजा
झज्जर। मार्च में हरियाणा सरकार अपना बजट प्रस्तुत करने जा रही है। बजट को लेकर महिलाओं की मांग है कि रसोई के बजट को नियंत्रित किया जाए। गैस सिलिंडरों के दाम के अलावा आम प्रयोग होने वाली वस्तुओं के दाम भी कम होने चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं ने सोने-चांदी के दामों में वृद्धि पर नाराजगी भी जाहिर की। महिलाओं का कहना था कि हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं, उन पर नियंत्रण होना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन
आज राशन से लेकर सब्जी तक दाम बढ़े हुए हैं। इस तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए। रसोई का बजट लगातार बढ़ रहा है। घर का सामान लेते समय बजट का ध्यान रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भापडोदा निवासी पूजा
सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत आती है। कामकाजी महिलाओं के लिए भी सरकार को सोचना चाहिए। महिलाओं के लिए विशेष बस की सुविधा शहर में करनी चाहिए।
किला कॉलोनी निवासी कविता
महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित कई योजनाएं हैं लेकिन परिवार पहचान पत्र में आय तय करने से हर महिला को इसका लाभ नहीं मिल पाता। कई बार पीपीपी में अपने आप आय ज्यादा हो जाती है जिससे लाभ नहीं मिल पाता। इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
सिलाना निवासी पूनम
सोने-चांदी के भाव बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। अब तो सोना-चांदी खरीदना तो क्या सोचा भी नहीं जाता। इस प्रकार अन्य चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
किला कॉलोनी निवासी शालू
सरकार लगातार बीपीएल राशन कार्ड काट रही है। हर व्यक्ति हर सामान नहीं खरीद पाता। इसलिए बीपीएल राशन कार्ड नहीं काटे जाने चाहिए ताकि लोगों को सामान मिल सके।

महिला पूजा
सरकार को चाहिए कि शहर में महिलाओं के लिए पिंक बसें चलाई जाएं। महिलाओं के लिए अलग से बस की कोई व्यवस्था नहीं है। स्पेशल बस महिलाओं के लिए होनी चाहिए। पहले स्पेशल बस चलती थी लेकिन उसे बंद कर दिया गया।
महिला पिंकी

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

25jjrp18- पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed