फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four youths beat the laborer after a fight, death

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार युवकों ने झगड़े के बाद की मजदूर को पीटा, मौत

Mon, 22 May 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four youths beat the laborer after a fight, death
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित सूर्या कॉलोनी की एक फैक्टरी में रविवार शाम कामगारों के बीच हुए झगड़े में एक मजदूर की मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति और सभी आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के बताए जा रहे हैं। मृतक के शव को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। झगड़े का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के गांव मलिकपुर का निवासी मनोज यादव (32) बहादुरगढ़ में रहता था। वह कसार मोड़ के सामने सूर्यानगर स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करता था। उसी गांव के चार अन्य युवक भी इसी फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे ये चार लड़के मनोज के पास आए और लड़ाई झगड़ा करने लगे। उन्होंने मनोज की जमकर पिटाई की और फरार हो गए। इस पिटाई में मनोज के सिर में भी चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद दूसरे कामगारों की मदद से उसको शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जिस फैक्टरी में यह घटना हुई वह सेक्टर-6 थाना के क्षेत्र में है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने सेक्टर-6 थाने में सूचना दी। थाने से पुलिस की टीम अस्पताल और घटना स्थल पहुंची और जांच आरंभ की। मामले की जांच की जा रही है। झगड़े का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों के बयान लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को नागरिक अस्पताल में होगा। जांच में जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो 8 : संजीवनी अस्पताल के पास मृतक का शव।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed