{"_id":"9d6438ebf1b58b70ef222232d6f69640","slug":"four-injured-in-car-and-auto-brushes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और आटो की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और आटो की भिड़ंत में चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बराही व आसौदा के बीच कार व ऑटो की आमने-सामने की टक्कर होने से दोनों वाहनों में सवार चार यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
घायलों को राहगीरों की मदद से ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना दोनों के परिजनों को भी दी गई।
लाइनपार के शंकर गार्डन निवासी बबलू, दीपक व नीरज रविवार की दोपहर को मारुति कार में सवार होकर किसी कार्य के लिए घर से आसौदा जाने के लिए निकले थे। वे गांव बराही व आसौदा के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे तिपहिये व उनकी कार में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इससे कार में सवार तीनों युवक और तिपहिया चालक सोनीपत निवासी नसीम घायल हो गए। नसीम ने बताया कि वह ऑटो लेकर सोनीपत से पीडीएम कॉलेज की ओर जा रहा था कि रास्ते में दुर्घटना हो गई।
इसकी सूचना यहां से गुजर रही एक छात्रा ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को दी। जिस पर आसौदा चौकी पुलिस को भी अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि सभी घायलों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।