फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   four died

दीपावली की खुशियों को लगा ग्रहण

Tue, 10 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Tue, 10 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
four died
 अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दूसरी तरफ मकान निर्माण के काम में लगा एक मजदूर लेंटर से नीचे गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य की मौत बिजली का करंट लगने के कारण हुई।
विज्ञापन




चारों मृतकों के शवों को सोमवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसों को लेकर छानबीन में लगी है। दीपावली पर्व के अवसर पर हुए इन हादसों से परिवार में त्यौहार की खुशियों को ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन


केस-1
सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर
गांव अमादलपुर निवासी वीरेंद्र और अजय दोनों दोस्त थे और लोहारी स्थित डीएचएल वेयर हाउस में हेल्पर के तौर पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर कंपनी में काम के लिए जा रहे थे। दोनों लोहारी में कंपनी के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रू प से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी के साथ तीन महीने की बेटी को छोड़ गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -2
भिंडावास में बिजली की चपेट में आने से मौत
गांव भिंडावास में सेामवार सुबह बिजली के करंट से अभिषेक उर्फ सौरव की मौत हो गई। हादसे के समय वह घर में बिजली की तार को ठीक कर रहा था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया है। सौरव की दीपावली से दो दिन पहले हुई मौत से परिवार में हा हा कार मच गया है।


केेेस-3
लेंटर से गिरा मजदूर, मौत
शहर में छारा चुंगी के पास भवन निर्माण में लगा मजदूर सोमवार को लेंटर से पैर फिसलने से नीचे आ गिरा। उसे बेसुध हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से यूपी के जिला पीलीभीत के गांव अमखेड़ा निवासी दलीप (40) मकान बनाने में मजदूरी का काम करता था। वह फिलहाल कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ झज्जर में मेहनत मजदूरी करने आया था। वर्तमान में वह छारा चुंगी के पास निर्माणाधीन मकान में काम पर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed