फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Foundation Level 2... 219 students passed the exam

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुनियाद लेवल 2... 219 विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा

Wed, 20 Mar 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Foundation Level 2... 219 students passed the exam
झज्जर। मिशन बुनियाद बैच 2023-25 लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 37.75 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए हैं। 580 में से 219 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। अब यह बच्चे लेवल-तीन की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

29 फरवरी को शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कुमार में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 580 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब इसका परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। लेवल-एक में कुल 666 बच्चे पास हुए थे। उसके बाद लेवल-दो की परीक्षा 580 बच्चों ने दी थी। इसमें अब कुल 219 बच्चे पास हुए हैं। अब तीसरे लेवल पर बच्चों की काउंसिलिंग होगी। यहां बता दे कि मिशन बुनियाद कक्षाओं में सभी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के साथ अलग-अलग प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं के तैयारियां भी कराई जाती हैं।
विज्ञापन


सुपर 100 परीक्षा में 65 बच्चे हुए सफल
सुपर-100 का परिणाम भी जारी हो गया है। इसमें कुल 65 बच्चे ही पास हुए हैं। सुपर-100 के लिए 976 बच्चों ने परीक्षा दी थी, लेकिन पास केवल 65 ही हुए हैं। यह परीक्षा 6 फरवरी को आयोजित की गई थी। सुपर -100 हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन द्वारा की गई पहल है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान छात्रों को जेईई एवं नीट की परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग सुविधा विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बुनियाद लेवल-दो और सुपर-100 का परिणाम जारी कर दिया गया है। बुनियाद लेवल-दो की परीक्षा में 219 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि सुपर-100 में 65 बच्चे पास हुए हैं।
जसवीर दलाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed