फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former CM Bhupendra Hooda and Deependra reached Rohad Toll

रोहद टोल पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र

Sat, 20 Nov 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former CM Bhupendra Hooda and Deependra reached Rohad Toll
बहादुरगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को रोहद टोल प्लाजा पहुंचकर धरनारत किसानों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर चर्चा की। उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा टीकरी बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

रोहद टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह कानून वापसी की घोषणा के लिए प्रधाननमंत्री के आभारी हैं। देर आए दुरुस्त आए। किसानों की जीत हुई है, वे बधाई के पात्र हैं। बाकी मुद्दों का भी मिल-बैठकर समाधान निकालना चाहिए। कृषि लाभदायक नहीं है, इसको लाभदायक बनाने के लिए शहीद घोषित करके पीड़ित परिवारों को मुआवजा और एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाए। बेरी के विधायक रघुवीर कादयान भी हुड्डा के साथ थे।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुडा टीकरी बार्डर पर राठी खाप के टेंट में पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ता संदीप राठी बिजेंद्र, पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रवि खत्री भी उनके साथ थे। यहां दीपेंद्र ने किसानों को गले लगाकर बधाई दी। कहा कि यह बड़े बुजुर्गों की मेहनत और तपस्या की जीत है। आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि किसानों ने अहंकारी सरकार को झुका दिया है। उन्होंने कहा कि आज खुशी का भाव भी और आंख में पानी भी है। सरकार को एमएसपी के प्रश्न का भी समाधान करना चाहिए और किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसानों के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed