फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   fogats songs have aroused love for the nation

फौगाट के गीतों ने जगाया राष्ट्र के प्रति जोश

Sun, 28 Jul 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
fogats songs have aroused love for the nation
गजेंद्र के गीतों पर थिरकती बच्ची, जिसने सभी को प्रभावित किया - फोटो : Jhjhar
कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर बालीवुड सिंगर गजेंद्र फौगाट ने देशभक्ति तराने छेड़कर राष्ट्र के प्रति जोश, जज्बा और जुनून पैदा कर दिया। देशभक्ति गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने सभी परिवारों को सम्मानित किया तथा अपने संबोधन में कहा कि अज्ञात शहीदों को पब्लिक डोमेन में लाने वालों को भी उनके द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए जान लुटाने वाले शहीद हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इनकी यादों को सहेज कर रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर नपा चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी, वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग, जिप वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, महाराजा अग्रसेन शिक्षण संस्था के उपप्रधान अमित सिंगल, जिला पार्षद प्रदीप अहलावत, बेरी नपा चेयरमैन बिल्लु कादियान सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका रहा विशेष सहयोग : कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कारम स्कूल के निदेशक महीपाल यादव, आदर्श स्कूल दादनपुर के निदेशक अमित गहलावत, डीपीएस दुजाना के निदेशक राजबीर सैनी, दा हाइट स्कूल के निदेशक नविंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार, ढिल्सन पब्लिक स्कूल के निदेशक वेदपाल ढिल्सन, वैदिक कन्या स्कूल की निदेशक उषा गहलोत, संस्कार स्कूूल छारा के निदेशक योगेंद्र, महेश कुुमार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बिजेंद्र मांडोठी व भाजपा नेता प्रमोद कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

गजेंद्र ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित: जिलेभर के टॉपर छात्रों को बालीवुड सिंगर गजेंद्र फौगाट ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया। गजेंद्र ने कहा कि इन्हीं छात्रों में से कुछ हमारी देशसेवा के लिए बार्डर पर जाएंगेें तो कुछ आईएएस बनकर प्रशासनिक सेवा में आएंगे। होनहार छात्रों का सम्मान बेहद ही आवश्यक है क्योंकि इन्हीं से ही सीखकर दूसरों को भी हौसला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने किया सबको प्रभावित: देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर पहुंची छोटी बच्ची ने गजेंद्र के साथ डांस कर सबको प्रभावित कर दिया। जब मंझे हुए कलाकारों के साथ बच्ची ने कदम-ताल मिलाए तो हर कोई अचंभित रह गया। बच्ची को स्टेज से पूछा गया तो उसने बताया कि वह संस्कारम स्कूल की छात्रा है तथा अपनी मम्मी के साथ कार्यक्रम देखने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed