फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fog stopped speed after unseasonal rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेमौसम की बारिश के बाद कोहरे ने रोकी रफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped speed after unseasonal rain

विज्ञापन
झज्जर। तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद घने कोहरे ने बुधवार की अलसुबह वाहनों की रफ्तार रोक दी। वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति में सड़कों से गुजरते हुए नजर आए वाहन। सुबह नौकरी पेशा और रोजमर्रा के काम पर जाने वाले आमजन काफी देरी से अपने दफ्तर पहुंचे और जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहा। जिले में पिछले दिनों आई तेज बारिश, ओलावृष्टि के बाद कोहरे का कहर देखने को मिला और घना कोहरा सड़कों खेतों में फैल गया, जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं सुबह तेज ठंड का भी अहसास लोगों को हुआ और दोबारा से गर्म वस्त्र निकालने पड़े। गौरतलब है कि पिछले दिनों गर्मी हो गई थी, लेकिन अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण जहां ठंडक को दस्तक दी। वहीं बुधवार को घने कोहरे की दस्तक से जिले में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह का पड़ा कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है क्योंकि कोहरे में ओस की बूंदों से गेहूं की फसल को बढ़त मिलती है। इसके अलावा बेमौसम बारिश कभी गर्मी व सर्दी के कारण बीमारियां भी बढ़ रही हैं और वायरल बुखार खांसी जुखाम से लोग पीड़ित हो रहे हैं, जिसके चलते निजी व सरकारी अस्पताल मरीजों के भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed