{"_id":"66a6e259f8b76707e8079584","slug":"first-he-beat-me-with-kicks-and-punches-then-he-murdered-his-mother-by-strangulating-her-with-a-chunni-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112302-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले लात घूंसों से पीटा, फिर चुन्नी से गला दबाकर किया था मां का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले लात घूंसों से पीटा, फिर चुन्नी से गला दबाकर किया था मां का कत्ल
Mon, 29 Jul 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मातनहेल में अपनी ही मां की हत्या करने के आरोपी एयरफोर्स के जवान बेटे को पुलिस ने रेवाड़ी से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे से पूछताछ के बाद दावा किया कि उसकी मां व पत्नी के साथ उसकी अनबन चल रही थी। इसी घरेलू कलह के चलते उसने अपनी बुजुर्ग मां कृष्णा की हत्या की।
पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान उसने अपने गांव में आने से पहले ही अपने मोबाइल फोन को भी बंद कर लिया था ताकि उसकी लोकेशन का पता न चल सके। घर आने के बाद उसकी मां के साथ अनबन हुई। पहले उसने अपनी मां की लात-घूसों से पिटाई की। उसके बाद गला दबाया और फिर चुन्नी से खींचा। चुन्नी से खींचने पर उसकी मां का दम घुट गया और मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन की रिमांड पर लिया है।
चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण की पत्नी ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसका पति एयरफोर्स में नौकरी करता है। जनवरी 2024 में वह अपनी सास और बच्चे के साथ पति के पास जम्मू कश्मीर चली गए थी, लेकिन उसका पति उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था, जिस कारण वह अपने बेटे को लेकर वहां से अपने मायके आ गई। इसके बाद प्रवीण अपनी मां के साथ भी लड़ाई झगड़ा करने लगा, जिसके बाद उसकी सास भी वहां से अपने गांव मातनहेल आ गई। 20 जून को उसे सूचना मिली कि उसकी सास की हत्या हो गई है। इस सूचना पर वह अपने घर आई तो उसकी सांस मृतक अवस्था में मिली, जिसकी हत्या की आशंका उसने अपने पति पर जताई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में हत्या का मामला दर्ज किया था।