फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing on witness, case against three named and others

Jhajjar-Bahadurgarh News: गवाह पर की फायरिंग, तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस

Wed, 17 Jan 2024 09:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Firing on witness, case against three named and others
साल्हावास। क्षेत्र के गांव अकेहडी मदनपुर में एक केस में गवाह पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में विक्रम निवासी अकेहडी मदनपुर ने बताया कि अंकुश व साहिल ने कॉल करके उसे धमकी दी और गाली गलौज करते हुए उसे नहर पर आने के लिए कहा।
विज्ञापन

जब वह नहर पर परिजनों के साथ जाने लगा तो ग्रामीणों ने उसे जाने से रोक दिया। कुछ देर बाद कुछ लोग खेत में मोटर बंद करने आए और उस पर फायर कर दिया। उसने छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावर 20 से 25 लोग थे, जो हाथों में हथियार लिए हुए थे। उसने आश्रम में छिपकर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोटर बंद कर कर उसे घर पर छोड़ दिया। उसके बाद अर्जुन व देवेंद्र ने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि यह तो ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है। पीड़ित ने बताया कि वह अर्जुन के एक केस में गवाह है, इसलिए वे उसे मारना चाहते हैं। पुलिस ने अंकुश, अर्जुन व साहिल सहित अन्य 20-25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed