फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   firing on liquor contracts

शराब ठेके पर फायरिंग, बोतले तोड़कर आग लगाने का प्रयास

Sun, 07 Mar 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
firing on liquor contracts
बादली के बस स्टैंड पर शराब ठेके पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की। बदमाश जाते समय कारिंदे को दोबारा शराब ठेका के लिए नीलामी फार्म नहीं भरने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रात को शराब ठेके के बाहर एक गाड़ी से 4 युवक उतरे और ठेके के अंदर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के समय ठेके पर अमित कारिंदे के तौर काम कर रहा था। कारिंदे अमित के साथ मारपीट करते हुए युवकों ने उसे दोबारा से ठेके नीलामी के लिए फार्म नहीं भरने की धमकी दी। कारिंदे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बदमाशों ने ठेके अंदर शराब में आग लगाने का प्रयास भी किया लेकिन कोशिश करने के बाद माचिस से चिंगारी नहीं निकलने के चलते कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान शराब की बोतलों को भी तोड़ दिया गया। चारों बदमाशों के हाथों में पिस्तौल थी और उन्होंने ठेके के अंदर करीब 10-12 फायर दाग दिए। जाते समय बदमाशों ने कहा कि अपने मालिक को बता देना कि दोबारा से शराब ठेके की नीलामी के लिए फार्म भरा तो अंजाम बुरा होगा। बदमाशों के भागने पर अमित ने ठेके मालिक देवेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी मलिकपुर दिल्ली को वारदात से अवगत करवाया। देवेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और कुछ लोगों पर संदेह जाहिर किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed