फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire broke out in the store room on the roof of a private hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी अस्पताल की छत पर स्टोर रूम में लगी आग

Mon, 17 Jun 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 17 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the store room on the roof of a private hospital
झज्जर। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के निकट मेडिकेयर अस्पताल की छत पर बने स्टोर रूम में रविवार दोपहर को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रिकार्ड जलने की सूचना है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आए हुए थे। इस दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके से वहां आए मरीज दहल गए। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो अस्प्ताल की छत पर धुआं निकल रहा था। कुछ लोगों ने सीढि़यों से जाकर देखा तो ऊपरी हिस्से में स्टोर रूम में आग लगी हुई थी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर डीएसपी शमशेर सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात कारणों के चलते भगत सिंह चौक के पास हॉस्पिटल की छत पर आग लगी है। फिलहाल आग को बुझा दिया है और किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। घटना के दाैरान मरीजों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया ताकि कोई अनहोनी न हो सके। आग बुझने पर फिर सभी अंदर चले गए और स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed