{"_id":"5e20a9008ebc3e4ad07c9c35","slug":"fastag-jhjhar-news-rtk5376499178","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में रिटर्न यात्रा का विकल्प खत्म, दो बार कटवानी होगी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में रिटर्न यात्रा का विकल्प खत्म, दो बार कटवानी होगी पर्ची
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा फास्टैग लगवाने लिए 15 जनवरी तक छूट दी गई थी। अब जिस वाहन पर फास्टैग नहीं लगा होगा वह चालक टोल प्लाजा से 24 घंटे में दो बार गुजरने के विकल्प का भी लाभ नहीं ले सकेंगे। चालक को टोल क्रास करने लिए अब हर बार पर्ची कटवानी होगी। एनएचएआई ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए 24 घंटे की रिटर्न यात्रा के विकल्प को खत्म कर दिया है। अब चालक को केवल सिंगल यात्रा की ही पर्ची लेनी होगी। जिसके चलते झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल पर कार चालकों को अब सिंगल क्रॉस की 45-45 रुपये की पर्ची दो बार कटवानी होगी। 15 जनवरी से पहले यह 24 घंटे में वापस आने पर केवल 65 रुपये ही चार्ज देना पड़ता था। लेकिन अब चालक को आने जाने के लिए 90 रुपये का भुगतान करना होगा।
400 वाहनों से दोगुना चार्ज वसूला
टोल प्रोजेक्ट हेड ब्रहमजीत अहलावत ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 15 जनवरी फास्टैग लगवाने का अंतिम दिन था और गुरुवार को डीघल टोल से 13 हजार 500 गाड़िया गुजरी, जिनमें 400 वाहन चालकों ने अपने वाहन पर फास्टैग न होने पर दोगुना चार्ज दिया। उन्होंने बताया कि डीघल टोल पर 2 से 9 नंबर लाइन फास्टैग के लिए रखी गई जबकि 1 नंबर व 10 नंबर लाइन हाइब्रिड रखा गया, जिसमें कैश व फास्टैग दोनों वाहनों के लिए रखी गई है।
सरकारी वाहन पर एनएचआई का फास्टैग होने पर फ्री, नहीं तो देना होगा चार्ज
टोल प्रोजेक्ट हेड का कहना है कि जिस भी सरकारी वाहन पर एनएचआई का फास्टैग लगा होगा तो टोल फ्री होगा, नही तो सरकारी वाहनों को भी टोल पर चार्ज देना होगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा किए गए हैं। यह नियम कोई टोल कंपनी के नहीं हैं, सरकार के नियम पर ही कार्य किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
एनएचएआई के नए आदेशों के तहत 24 घंटे में रिटर्न पर्ची को खत्म कर दिया गया हैै। टोल क्रॉस के लिए अब रोहतक आने-जाने वाले चालक को 45-45 की पर्ची कटवानी होगी। बाकी टोल प्लाजा पर अभी तक 60 प्रतिशत वाहन फास्टैग से गुजर रहे हैं और 40 प्रतिशत वाहन कैश से गुजर रहे हैं। डीघल टोल पर 2 से 9 नंबर लाइन फास्टैग के लिए रखी गई जबकि एक व 10 नंबर लाइन हाइब्रिड रखा गया, जिसमें कैश व फास्टैग दोनों वाहनों के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फास्टैग लगाने वाली टीम लघु सचिवालय झज्जर में जाकर फास्टैग लगाएंगी और आमजन को जागरूक करेंगी। वीरवार को 400 वाहन चालकों से दोगुना चार्ज देना पड़ा ।
-ब्रह्मजीत अहलावत, प्रोजेक्ट हेड, डीघल टोल प्लाजा।