{"_id":"699383e147d58757c00569bd","slug":"farmers-should-do-farming-as-advised-by-agricultural-experts-khushi-kaushal-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131817-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विशेषज्ञों के बताए अनुसार खेती करें किसान : खुशी कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विशेषज्ञों के बताए अनुसार खेती करें किसान : खुशी कौशल
विज्ञापन
16jjrp11- काेयलपुर गांव में आयोजित कृषि मेले में जानकारी लेते अधिकारी व किसान। स्रोत-प्रचार व
झज्जर। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) खुशी कौशल ने कहा कि पोषक अनाज न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं बल्कि कम पानी में बेहतर उत्पादन देने के कारण आर्थिक रूप से भी फायदेमंद हैं। सरकार का लक्ष्य पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है।
उन्होंने किसानों से बाजरा, ज्वार, रागी जैसे पोषक अनाजों को अपनाने और मूल्य संवर्धन पर ध्यान देने का आह्वान किया। कि उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा, ड्रिप-स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई तकनीकें और प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
मातनहेल के गांव कोयलपुर स्थित बाबा शादी राम मंदिर में सोमवार को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, पोषक अनाज विषय पर जिलास्तरीय कृषि मेला एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमजीजीए खुशी कौशल ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर डीडीए डॉ. जितेंद्र अहलावत, डाॅ. सुमित यादव, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर डाॅ. यगदीप यादव, प्राकृतिक खेती विषय पर बीएओ डॉ. अशोक रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।