फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers reached Mini Secretariat sitting in tractor-trolleys, waving black flags

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान, लहराये काले झंडे

Mon, 12 Jul 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached Mini Secretariat sitting in tractor-trolleys, waving black flags
झज्जर। लघु सचिवालय के संवाद भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक का किसानों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान वे यहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठकर काले झंडे लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि बाद में डीएसपी राहुल देव ने किसानों को आश्वस्त किया कि कृषि मंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का कार्यक्रम रद्द हो गया है। इसके बाद किसान लौट गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मौके पर वज्र वाहन के अलावा दमकल की गाड़ियों को भी तैनात किया गया था। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के कार्यक्रम के विरोध का एलान कर रखा है। रविवार की सुबह किसानों को लघु सचिवालय में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के आने की सूचना मिली। इस पर किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठकर सुबह दस बजे काले झंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही काले झंडे लहराकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने किसानों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मान रहे थे। इस दौरान किसानों का कहना था कि सरकार किसानों की विरोधी है। वह कृषि कानूनों को रद्द करने के बजाय किसानों को परेशान कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएसपी राहुल देव ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम रद्द हो गया है। वे यहां बैठक में शामिल नहीं होेंगे। इसके बाद किसान शांत हुए और घर लौट गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इससे पहले संवाद भवन में सुबह के सत्र में जिला स्तरीय बैठक में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ अरविंद शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने बैठक को संबोधित भी किया। उधर, किसानों के लौटने के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल कार्यक्रम ने भी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया है।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग लगा कर आवागमन किया गया था प्रतिबंधित
किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते लघु सचिवालय की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर सीमेंट की बोरियों व बैरिकेड लगाकर आवागमन को प्रतिबंधित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। किसी की व्यक्ति को बिना पूछताछ के कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अफसर पहुंचे थे प्रदर्शन स्थल पर
एसडीएम शिखा, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, डीएसपी नरेश कुमार सहित जिले के अधिकतर पुलिस थानों के प्रभारी, चौकी प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लघु सचिवालय के चारों तरफ तैनात किया गया था। साथ ही महिला पुलिसकर्मी भी यहां पर तैनात रहीं।

गुरुग्राम रोड को भी किया गया था सील
किसानों के प्रदर्शन के दौरान गुरुग्राम रोड को भी सील किया गया था। इस दौरान गुरुग्राम की तरफ जाने वाले लोगों को गुरुग्राम से झज्जर की तरफ आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट करते हुए बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed